• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री इन वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत

22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत

Ubon WC-915 में 22W मेग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Ubon

Ubon WC-915 में 22W मेग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • WC-915 में 22W मेग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।
  • यह फोल्डेबल है और कम से कम जगह में रखा जा सकता है।
विज्ञापन

Ubon ने अपना नया चार्जिंग स्टेशन WC-915 लॉन्च किया है जो कंपनी का थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह तीन प्रकार के डिवाइसेज को एकसाथ चार्ज कर सकता है। मसलन इससे ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच को भी चार्ज किया जा सकता है। यह एक पोर्टेबल चार्जिंग स्टेशन है जो ले जाने में आसान है। 22W चार्जिंग का सपोर्ट इसमें दिया गया है। मल्टीपल ब्रांड्स के डिवाइसेज के साथ इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Ubon WC-915 Charging Station Pro Price

Ubon WC-915 Charging Station Pro की भारत में कीमत 1449 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक कलर में आता है। Ubon India अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए यह उपलब्ध है। 

Ubon WC-915 Charging Station Pro Features

Ubon WC-915 को कंपनी ने लेटेस्ट पोर्टेबल चार्जिंग स्टेशन के तौर पर पेश किया है। यह तीन प्रकार के डिवाइसेज को एकसाथ चार्ज कर सकता है। TWS ईयरबड्स, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच को भी इससे चार्ज किया जा सकता है। यानी सिंगल चार्जिंग स्टेशन से आपके ये सभी डिवाइसेज चार्ज हो सकते हैं। यानी आपके वर्किंग डेस्क पर यह जगह को बचा सकता है। साथ ही डेस्क पर ज्यादा फैलाव होने से रोक सकता है। 

Ubon WC-915 में 22W मेग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। मल्टीपल ब्रांड्स के डिवाइसेज के साथ संगत इसे बताया गया है। यह फोल्डेबल है और कम से कम जगह में रखा जा सकता है। खासतौर पर ट्रेवल के लिए यह काफी उपयोगी बताया गया है। कंपनी के अनुसार यह स्लिम डिजाइन के साथ आता है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ubon
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »