क्रिप्टो रोमांस स्कैम में इस देश में 700 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी.... 

आमतौर पर, इस स्कैम में लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाता है

क्रिप्टो रोमांस स्कैम में इस देश में 700 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी.... 

इस मामले में पीड़ितों पर जाली क्रिप्टोकरेंसी स्कीम्स में रकम लगाने के लिए दबाव डाला जाता था

ख़ास बातें
  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया में यह स्कैम हुआ है
  • इसमें एक कॉल सेंटर के जरिए पीड़ितों को फंसाया जाता था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में स्कैम के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने बताया है कि उसने रोमांस की आड़ में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम के एक मामले में 792 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 

इस मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्थों में 148 चीन के और चीन फिलिपींस के नागरिक हैं। पिछले सप्ताह इन्हें नाइजीरिया की आर्थिक राजधानी लागोस में एक सात मंजिला बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया था। इस बारे में नाइजीरिया के इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल क्राइम्स कमीशन के प्रवक्ता Wilson Uwujaren ने बताया कि इस बिल्डिंग में कॉल सेंटर चलता था, जिससे अमेरिका और यूरोप में अधिकतर पीड़ितों को निशाना बनाया जाता था। इस कॉल सेंटर का स्टाफ WhatsApp और Instagram जैसे मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। 

इसमें पीड़ितों के फंसने के बाद उन पर जाली क्रिप्टोकरेंसी स्कीम्स में रकम लगाने के लिए दबाव डाला जाता था। कुछ महीने पहले अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने बताया था कि पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम्स में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस समस्या से निपटने के लिए क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने की तैयारी की है। FBI ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट की आड़ में फ्रॉड बढ़कर 3.94 अरब डॉलर के थे। इससे पिछले वर्ष में इन फ्रॉड में लोगों ने लगभग 2.57 अरब डॉलर की रकम गंवाई थी। 

इस तरह के स्कैम्स में जालसाज क्रिप्टो से जुड़े इनवेस्टमेंट की एडवाइज की पेशकश करते हैं और लोगों को जाली टोकन्स में रकम लगाने के लिए कहते हैं। इसमें अधिक रिटर्न मिलने का लालच दिया जाता है। आमतौर पर, इस स्कैम में लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाता है। FBI ने बताया था कि पिछले वर्ष उसे फाइनेंशियल स्कैम की लगभग 8,80,400 शिकायतें मिली थी। इन स्कैम्स में लगभग 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। अधिकतर क्रिप्टो स्कैम्स में चुराए गए फंड को क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स के पास रजिस्टर्ड कस्टोडियल एकाउंट्स के जरिए भेजा जाता है। FBI ने क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वाले लोगों से टू-फैक्टर ऑथराइजेशन को एनेबल करने के लिए कहा था जिससे उनके फंड्स को बिना उनकी अनुमति के अन्य एकाउंट्स में ट्रांसफर नहीं किया सके। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »