Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में आज दिख रहा बड़ा उछाल

मीम क्रिप्टोकरेंसी में Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही आज बढ़त देखी जा रही है

Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में आज दिख रहा बड़ा उछाल

भारत में बिटकॉइन की कीमत 19.50 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है

ख़ास बातें
  • आज लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्टो टोकन हरे रंग में नजर आ रहे हैं
  • Tether और USDC में मामूली नुकसान हुआ है
  • शिबा इनु की कीमत 0.000940 रुपये पर ट्रेड कर रही है
विज्ञापन
डिजिटल करेंसी की मार्केट में वीकेंड की शुरुआत अच्छी हुई है। आज बिटकॉइन, ईथर से लेकर डॉजकॉइन और शिबा इनु तक सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में नजर आ रहे हैं। Bitcoin की कीमत में बढ़ोत्तरी के संकेत 10 अगस्त की शाम होत-होते दिखने लगे थे। Bitcoin की ट्रेड ओपनिंग आज अच्छी बढ़त के साथ हुई है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 9 प्रतिशत की बढ़त हुई है। खबर लिखे जाने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 24,948 डॉलर यानि कि लगभग 19.50 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है। इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर भी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में बढ़त दर्ज हुई है। CoinmarketCap के अनुसार, बिटकॉइन ग्लोबल लेवल पर 24,354 डॉलर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 7% की बढ़त है। 

Bitcoin के साथ Ether भी आज हरे रंग में नजर आ रहा है। ईथर की कीमत में हुई बढ़त बिटकॉइन की कीमत में हुए इजाफे से कई गुना ज्यादा है। CoinmarketCap के आंकड़ों के अनुसार ईथर आज 13% ऊपर गया है। खबर लिखे जाने के समय तक इसका ग्लोबल प्राइस $1,882 रिकॉर्ड किया गया था। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार ईथर आज 1,41,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टोमार्केट कैपिटलाइजेशन में 7% की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि मार्केट के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्टो टोकन हरे रंग में नजर आ रहे हैं। Cardano, Solana, Binance Coin, Ripple, Polkadot, Avalanche आदि सभी में बढ़त दर्ज हुई है। हालांकि Tether और USDC में मामूली नुकसान हुआ है जो न के बराबर है। कुल मिलाकर पूरी क्रिप्टो मार्केट आज रहे रंग में नजर आ रही है। सबसे अधिक लाभ हासिल करने वाले ऑल्टकॉइन्स में Polkadot, Monero, Neo Coin जैसे टोकन रहे।  

मीम क्रिप्टोकरेंसी में Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही आज बढ़त देखी जा रही है। वर्तमान में डॉजकॉइन 5.38 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.34% की वृद्धि है। वहीं, शिबा इनु की कीमत 0.000940 रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.29 प्रतिशत की बढ़त है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, Dogecoin
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »