US में ट्रंप की जीत का क्रिप्टो मार्केट ने किया वेल्कम, बिटकॉइन ने बनाया नया हाई लेवल

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 2.48 लाख करोड़ डॉलर पर था

US में ट्रंप की जीत का क्रिप्टो मार्केट ने किया वेल्कम, बिटकॉइन ने बनाया नया हाई लेवल

इस सेगमेंट के लिए ट्रंप ने सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था

ख़ास बातें
  • Bitcoin ने लगभग 75,000 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है
  • Avalanche, Chainlink, Tether और USD Coin के प्राइस में भी काफी तेजी थी
  • ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का संकेत दिया था
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत से उत्साह है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने लगभग 75,000 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 74,935 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 75,975 डॉलर का था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 6.70 प्रतिशत की तेजी थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,590 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 2,680 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Chainlink, Tether, USD Coin, Solana, Binance Coin, Ripple और Cardano के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 2.48 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

Bitget Research के चीफ एनालिस्ट, Ryan Lee ने Gadgets360 को बताया, "ट्रंप की जीत पर मार्केट ने प्रतिक्रिया दी है। बिटकॉइन ने नया हाई लेवल बनाया है। हालांकि, कुछ आशंकाएं बरकरार हैं। क्रिप्टो के पक्ष में ट्रंप के पॉलिसी बनाने पर मार्केट में काफी तेजी आ सकती है।" क्रिप्टो ऐप CoinDCX के को-फाउंडर, Sumit Gupta ने कहा, "बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में डबल-डिजिट में तेजी है। इससे मार्केट की ताकत का संकेत मिल रहा है। ट्रंप की जीत से क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनने की संभावना है। इससे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ेगी।" 

हालांकि, ट्रंप ने पूर्व में क्रिप्टोकरेंसीज को एक स्कैम भी बताया था। इसके बाद प्रेसिडेंट के पद के लिए दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने डिजिटल एसेट्स का समर्थन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी बनाने का भी वादा किया था। ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। इस वर्ष सितंबर में ट्रंप ने  एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस की भी शुरुआत की थी। ट्रंप, उनके परिवार और सहयोगियों ने World Liberty Financial को लॉन्च किया था। हालांकि, इस बिजनेस के बारे में अधिक जानकारी मिली है। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। इस सेगमेंट के लिए पॉलिसी बनने से स्कैम के मामलों पर भी लगाम लग सकती है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »