दुनियाभर का Crypto मार्केट पहली बार Rs 222 लाख करोड़ के पार!

CoinGecko के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की वैल्यू 3.007 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 2,22,79,296 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है।

दुनियाभर का Crypto मार्केट पहली बार Rs 222 लाख करोड़ के पार!

भारत में बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी 54.34 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है।

ख़ास बातें
  • भारत में ईथर की कीमत 9 नवंबर को सुबह 11 बजे IST 3.83 लाख रुपये थी।
  • क्रिप्टोमार्केट पर बिटकॉइन फ्यूचर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड लॉन्च का भी असर।
  • मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल क्रिप्टोमार्केट तेजी से विकास की ओर।
विज्ञापन
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 2,22,26,385 करोड़ रुपये) से अधिक पर पहुंच गई है। इसका कारण है कि मेनस्ट्रीम इन्वेस्टर तेजी से इसमें कूद रहे हैं। 10 हजार से भी ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी पर नजर रखने वाली CoinGecko के अनुसार इसकी वैल्यू 3.007 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 2,22,79,296 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है।
SwissQuote की एनालिस्ट Ipek Ozkardeskaya ने कहा कि क्रिप्टो मार्केट एक बहुत ही तेज स्पीड के साथ विकास कर रही है। उन्होंने AFP को बताया कि इसका एक हिस्सा भले ही अनुमान हो लेकिन एक हिस्सा रियल भी है। "क्रिप्टो अब ट्रेडिशनल फाइनेंस की जगह भी अपनी पकड़ बना रही है और हर कोई इसके लिए तैयार भी नजर आ रहा है।"

पिछले महीने मेनस्ट्रीम स्टेटस की तरफ एक और बड़ा कदम लेने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पिछले महीने 66,000 डॉलर (लगभग 48.89 लाख रुपये) की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। 10 नवंबर को यह खबर लिखने के समय भारत में बिटकॉइन की कीमत 54.34 लाख रुपये पर चल रही थी। 

Ethereum, जो मार्केट प्राइस के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है, सोमवार को रिकॉर्ड 4,768 डॉलर (लगभग 3.53 लाख रुपये) पर पहुंच गई। भारत में इथेरियम की कीमत 10 नवंबर को 3.83 लाख रुपये थी। अक्टूबर में New York Stock Exchange में बिटकॉइन फ्यूचर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड लॉन्च हुआ। यह एक फाइनेंशिअल इंस्ट्रूमेंट है जिसके लॉन्च के बाद लोगों की पहुंच बिटकॉइन तक और आसान हो गई है। अब अधिक से अधिक लोग इसमें इन्वेस्ट कर सकेंगे। बिटकॉइन को इससे बहुत फायदा मिलने वाला है।  

Hargreaves Lansdown मार्केट एनालिस्ट Susannah Streeter ने सोमवार को कहा, "बिटकॉइन फिर से उछाल पर है, जो अब तक के उच्चतम स्तर के करीब है।" "क्रिप्टो में हालिया उछाल ... कुछ हद तक निवेशकों के जमा होने के कारण आया लगता है, क्योंकि वे इसे इनफ्लेशन के खिलाफ बचाव के रूप में देख रहे हैं।" स्ट्रीटर ने कहा।

21 मिलियन से अधिक बिटकॉइन नहीं बनाए जा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत को अपने प्रतिद्वंद्वियों से ऊपर ट्रेड करने में मदद मिलती है। मगर सामान्य रूप से क्रिप्टोकरेंसी का व्यापार अत्यधिक अस्थिर होता है और बड़े पैमाने पर कीमतों में उतार-चढ़ाव इसमें एक आम घटना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »