Crypto मार्केट में आज मंदी की लहर, Bitcoin, Ether समेत सभी ऑल्टकॉइन लाल रंग में

मीम क्रिप्टोकरेंसी में Shiba Inu और Dogecoin दोनों में ही गिरावट आई है

Crypto मार्केट में आज मंदी की लहर, Bitcoin, Ether समेत सभी ऑल्टकॉइन लाल रंग में

BTC का प्राइस 21,427 डॉलर (लगभग 17.11 लाख रुपये) पर है

ख़ास बातें
  • Polygon, Polkadot, Uniswap, Cosmos, Solana, Monero में गिरावट
  • Cardano लहर के उलट चलता दिखाई दिया
  • डॉजकॉइन की कीमत 0.06 डॉलर यानि कि लगभग 5.41 रुपये पर है
विज्ञापन
गुरूवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हरे रंग का बोलबाला रहा जहां लगभग सभी टोकनों में मुनाफा देखने को मिला। लेकिन, वीकेंड का पहला दिन क्रिप्टो मार्केट के लिए अच्छा साबित नहीं हो सका। आज, यानि शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के अधितकर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स लाल रंग में दिखाई दिए जिनमें बिटकॉइन और ईथर जैसे टॉप क्रिप्टो एसेट्स भी शामिल हैं। बिटकॉइन की कीमत में पिछले 24 घंटों में 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल लेवल पर यह 21,500 डॉलर यानि कि लगभग 17.7 लाख के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं, भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC का प्राइस 21,427 डॉलर यानि कि लगभग 17.11 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.65 प्रतिशत की गिरावट है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन 21,452 डॉलर यानि कि लगभग 17.13 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko डेटा बताता है कि वीक टू डे परफॉर्मेंस में यह 7.7 प्रतिशत से नीचे है। Ether की बात करें तो यह भी बिटकॉइन की राह पर ही चला। वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर यह 1,633 डॉलर यानि कि लगभग 1.3 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल प्राइस पर नजर डालें तो ईथर 1,664 डॉलर पर बना हुआ है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.15 प्रतिशत की गिरावट है। इसकी वीक टू डे परफॉर्मेंस में यह 10 प्रतिशत से नीचे ट्रेड कर रहा है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में आज नुकसान हुआ है। लगभग सभी पॉपुलर टोकन आज लाल रंग में दिखाई दे रहे हैं। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले 24 घंटों में 1.81 प्रतिशत की गिरावट आई है। Polygon, Polkadot, Uniswap, Cosmos, Solana, Monero आदि टोकनों में गिरावट आई है। हालांकि, Cardano इनमें लहर के उलट चलता दिखाई दिया और चार्ट में हरे रंग में नजर आया। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी में Shiba Inu और Dogecoin दोनों में ही गिरावट आई है। शिबा इनु की ट्रेड ओपनिंग हालांकि बढ़त के साथ हुई थी लेकिन दिन ढलने के साथ यह लाल रंग में आ चुका था। डॉजकॉइन की कीमत 0.06 डॉलर यानि कि लगभग 5.41 रुपये पर है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई है। शिबा इनु खबर लिखे जाने के समय पर $0.000013 (लगभग 0.001066 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।    
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, cryptocurrency news in hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »