क्रिप्टो मार्केट में भारी नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे गिरा

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.60 प्रतिशत घटकर लगभग 2.64 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 15:16 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 7.60 प्रतिशत घटकर लगभग 79,440 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 9.60 प्रतिशत का नुकसान था
  • टैरिफ से जुड़े ट्रंप के फैसलों का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है

अमेरिका में ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसलों का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। इसके पीछे अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार के सख्त फैसले और मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियां हैं। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में पिछले वर्ष नवंबर में ट्रंप के चुनाव जीतने पर तेजी शुरू हुई थी लेकिन ट्रंप के प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने के बाद इसका प्राइस काफी घटा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 7.60 प्रतिशत घटकर लगभग 79,440 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 9.60 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,126 डॉलर पर था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Polkadot, Ripple, Chainlink, Stellar, XRP, Cardano और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.60 प्रतिशत घटकर लगभग 2.64 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसलों का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। Ether में बड़ी गिरावट हुई है। इसका प्राइस एक वर्ष के निचले स्तर पर चला गया है। बिटकॉइन में अगले मूवमेंट के लिए टेक्निकल लेवल्स और इकोनॉमिक संकेतों पर नजर रखनी होगी। पिछले सप्ताह बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Bybit के सिस्टम में सेंध लगाकर हैकर ने लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज को चुराया है। इसका भी क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है।  

इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। Bybit की हैकिंग में Ether की चोरी की गई है। इससे Ether का प्राइस काफी टूटा है। Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया था कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकर ने चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना शुरू कर दिया है। इस क्रिप्टोकरेंसी को नए एड्रेस पर मूव कर बेचा जा रहा है। हाल ही में दुबई के इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर यह जुर्माना लगाया था। 
  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.