क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 58,400 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 2,279 डॉलर से 2,289 डॉलर की रेंज में था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 2,279 डॉलर से 2,289 डॉलर की रेंज में था
  • Chainlink, Polkadot, Litecoin और Ripple के प्राइस भी गिरे हैं
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance coin, Solana और Binance USD शामिल थे

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। अमेरिका में FOMC मीटिंग और वहां प्रेसिडेंट के चुनाव में बड़ी दावेदारी रखने वाले Donald Trump से जुड़े क्रिप्टो प्लेटफॉर्म की शुरुआत से इस मार्केट पर असर पड़ सकता है। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी  Bitcoin का प्राइस सोमवार को भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 0.12 प्रतिशत और इंटरेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 1.60 प्रतिशत घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 58,407 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 62,053 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 2,279 डॉलर से 2,289 डॉलर की रेंज में था। इसके अलावा Chainlink, Polkadot, Litecoin, Ripple, Cardano, Elrond, Polygon और Cronos के प्राइस भी घटे हैं। प्रॉफिट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance coin, Solana, Near Protocol और Binance USD शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.14 प्रतिशत घटकर लगभग 2.03 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "शॉर्ट-टर्म में अनिश्चितता के बावजूद एनालिस्ट्स का रुख सकारात्मक है। मार्केट में गिरावट से खरीदारी का मौका बन सकता है। बिटकॉइन और Solana में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं।" देश में अधिक टैक्स होने के बावजूद इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी बढ़ रही है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर दुनिया में भारत की हाई रैकिंग है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की कुछ फर्मों के खिलाफ कड़े कदम भी उठाए हैं। 

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष जून से इस वर्ष जुलाई के बीच सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस एसेट्स का देश में इस्तेमाल बढ़ा है। देश में 2018 से क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख रखा है। पिछले वर्ष के अंत में नियमों का पालन नहीं करने की वजह से नौ ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। हाल ही में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को 772 करोड़ रुपये के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला था। इसके बाद Binance ने देश के कानूनों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया था। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.