बिटकॉइन में तेजी, प्राइस 68,000 डॉलर से ज्यादा 

Ether का प्राइस लगभग 0.30 प्रतिशत बढ़ा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 3,509 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,112 डॉलर का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2024 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस लगभग 0.30 प्रतिशत बढ़ा है
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 3,509 डॉलर पर था
  • अमेरिका में FTC ने क्रिप्टो रोमांस स्कैम्स के बढ़ने की चेतावनी दी है

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट्स को बरकरार रखने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी थी

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 0.66 प्रतिशत की तेजी थी। Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 68,105 डॉलर और WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 72,005 डॉलर का था। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट्स को बरकरार रखने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी थी। 

Ether का प्राइस लगभग 0.30 प्रतिशत बढ़ा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 3,509 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,112 डॉलर का था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Solana, USD Coin, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Polygon और Litecoin शामिल थे। Tether, Braintrust, Circuits of Value और Tron में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.40 प्रतिशत बढ़कर 2.47 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में Ether के स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को लॉन्च करने की तैयारी के बावजूद इसका प्राइस 3,750 डॉलर से नीचे है। इसके लिए 3,450 डॉलर पर सपोर्ट और लगभग 3,700 डॉलर पर रेजिस्टेंस है।" क्रिप्टो ऐप CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का डेटा अनुमान से कम रहा है। इससे मार्केट में कुछ तेजी थी। बिटकॉइन में 67,000 डॉलर से अधिक का लेवल तेजी के लिए महत्वपूर्ण है।" 

पिछले महीने बिटकॉइन ने ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर पर था। अमेरिका में फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने क्रिप्टो से जुड़े रोमांस स्कैम्स में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। FTC ने कहा है कि ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए जो आपको ऑनलाइन रोमांस के जाल में फंसाकर इनवेस्टमेंट विशेषतौर पर क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने को कहते हैं। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.