Bitcoin में 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी, 64,400 डॉलर का प्राइस

तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Ripple, Cardano, Tron, Polkadot, Litecoin, Cronos और Polygon शामिल थे

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 15:50 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 1.20 प्रतिशत बढ़कर 66,630 डॉलर था
  • तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Ripple शामिल थे
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

अमेरिका में चुनाव से पहले डॉनल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो का मजबूती से पक्ष लिया है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को तेजी थी। भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 1.20 प्रतिशत बढ़कर लगभग 66,630 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 6.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 64,380 डॉलर पर था। 

हालांकि, Ether में एक प्रतिशत से कम की गिरावट थी। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों पर यह 2,731 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,631 डॉलर का था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Ripple, Cardano, Tron, Polkadot, Litecoin, Cronos और Polygon शामिल थे। Solana, Qtum और USD Coin के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 1.89 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.26 लाख करोड़ डॉलर पर थी। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX के मार्केट डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में तेजी जारी है। बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट बुलिश है लेकिन अधिक उधार के साथ लगभग 10 अरब डॉलर की शॉर्ट पोजिशंस से इस पर प्रेशर बढ़ सकता है। Ether अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।" क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने कहा, "कुछ देशों, विशेषतौर पर चीन में मॉनेटरी पॉलिसी में छूट मिलना इस मार्केट में तेजी का बड़ा कारण है।" 

हाल ही में अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप ने एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस की शुरुआत की थी। ट्रंप, उनके परिवार और सहयोगियों ने World Liberty Financial को लॉन्च किया है। आमतौर पर, प्रेसिडेंट पद के किसी उम्मीदवार के लिए चुनाव के निकट नया बिजनेस लॉन्च करना असामान्य होता है लेकिन ट्रंप की नजर 5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले क्रिप्टोकरेंसी के समर्थकों को अपने पक्ष में करने पर है। हालांकि, उन्होंने पूर्व में क्रिप्टोकरेंसीज को एक स्कैम भी बताया था। इसके बाद प्रेसिडेंट के पद के लिए दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने डिजिटल एसेट्स का समर्थन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी बनाने का भी वादा किया है। ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का भी संकेत दिया है। पिछले कुछ सप्ताह में उनके परिवार ने इस क्रिप्टो बिजनेस का प्रचार किया है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.