क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin, Ether के प्राइस घटे

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 73,800 डॉलर को पार करने के बाद तेजी आ सकती है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मई 2024 14:41 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 71,770 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Ether में लगभग 0.65 प्रतिशत का नुकसान था
  • Solana, Cardano, Polkadot और Chainlink में भी गिरावट थी

इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन ने एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 71,770 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 67,589 डॉलर पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 73,800 डॉलर को पार करने के बाद तेजी आ सकती है। 

Ether में लगभग 0.65 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 3,285 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, Cardano, Polkadot, Chainlink, Tron, Cronos, Stellar और Monero के प्राइस घटे हैं। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Binance Coin, Ripple और Polygon शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.87 प्रतिशत गिरकर लगभग 2.54 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "Ether का प्रदर्शन बिटकॉइन की तुलना में अच्छा है। इससे Ether की हिस्सेदारी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। Ether के ETF को अमेरिका में स्वीकृति से पहले मार्केट में काफी वोलैटिलिटी है।" क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon का कहना था, "क्रिप्टो के मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिए अगला रेजिस्टेंस 2.55 लाख करोड़ डॉलर पर है। इससे पहले मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है।" 

इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन ने ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.