क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin की 30 प्रतिशत स्टाफ बढ़ाने की तैयारी

KuCoin के पास 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज हैं। इसने 300 से अधिक लोगों की हायरिंग करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में KuCoin की ओर से छंटनी किए जाने की अटकलें लगी थी
  • एक्सचेंज ने लगभग 15 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का KuCoin पर बड़ा असर नहीं पड़ा है

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों ने कॉस्ट घटाने की कोशिशें शुरू की हैं। इनमें स्टाफ की संख्या घटाना भी शामिल है। क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin ने अपनी वर्कफोर्स बढ़ाने का फैसला किया है। KuCoin के पास 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज हैं। इसने 300 से अधिक लोगों की हायरिंग करने की योजना बनाई है।

हाल ही में KuCoin की ओर से छंटनी किए जाने की अटकलें लगी थी। एक्सचेंज के CEO Johnny Lyu ने इसे गलत बताते हुए कहा कि KuCoin ने स्टाफ नहीं घटाया है और ऐसा करने की कोई योजना नहीं है। CoinDesk ने Lyu के एक इंटरव्यू के हवाले से बताया, "हमारा मानना है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौर में ग्रोथ पर हमारा दांव एकमात्र सही फैसला है जिससे हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।" क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का KuCoin पर बड़ा असर नहीं पड़ा है क्योंकि फर्म ने Terra से जुड़े टोकन्स में इनवेस्टमेंट नहीं किया था। 
Advertisement

एक्सचेंज ने हाल ही में लगभग 15 करोड़ डॉलर की फंडिंग हासिल की थी। इसके साथ KuCoin की वैल्यू बढ़कर लगभग 10 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। एक्सचेंज ने टेक्नोलॉजी, कम्प्लायंस और मार्केटिंग डिविजंस में हायरिंग करने का फैसला किया है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना था कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" 

इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की थी। इन दोनों फर्मों ने वर्कफोर्स घटाने के लिए समान कारण बताए हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई से गिरकर लगभग 20,400 डॉलर पर है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Hiring, Market, Value, Funding, KuCoin, Terra
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  2. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  3. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  4. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  5. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  6. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  7. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  8. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  9. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.