क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin की 30 प्रतिशत स्टाफ बढ़ाने की तैयारी

KuCoin के पास 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज हैं। इसने 300 से अधिक लोगों की हायरिंग करने की योजना बनाई है

क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin की 30 प्रतिशत स्टाफ बढ़ाने की तैयारी

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का KuCoin पर बड़ा असर नहीं पड़ा है

ख़ास बातें
  • हाल ही में KuCoin की ओर से छंटनी किए जाने की अटकलें लगी थी
  • एक्सचेंज ने लगभग 15 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों ने कॉस्ट घटाने की कोशिशें शुरू की हैं। इनमें स्टाफ की संख्या घटाना भी शामिल है। क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin ने अपनी वर्कफोर्स बढ़ाने का फैसला किया है। KuCoin के पास 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज हैं। इसने 300 से अधिक लोगों की हायरिंग करने की योजना बनाई है।

हाल ही में KuCoin की ओर से छंटनी किए जाने की अटकलें लगी थी। एक्सचेंज के CEO Johnny Lyu ने इसे गलत बताते हुए कहा कि KuCoin ने स्टाफ नहीं घटाया है और ऐसा करने की कोई योजना नहीं है। CoinDesk ने Lyu के एक इंटरव्यू के हवाले से बताया, "हमारा मानना है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौर में ग्रोथ पर हमारा दांव एकमात्र सही फैसला है जिससे हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।" क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का KuCoin पर बड़ा असर नहीं पड़ा है क्योंकि फर्म ने Terra से जुड़े टोकन्स में इनवेस्टमेंट नहीं किया था। 

एक्सचेंज ने हाल ही में लगभग 15 करोड़ डॉलर की फंडिंग हासिल की थी। इसके साथ KuCoin की वैल्यू बढ़कर लगभग 10 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। एक्सचेंज ने टेक्नोलॉजी, कम्प्लायंस और मार्केटिंग डिविजंस में हायरिंग करने का फैसला किया है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना था कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" 

इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की थी। इन दोनों फर्मों ने वर्कफोर्स घटाने के लिए समान कारण बताए हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई से गिरकर लगभग 20,400 डॉलर पर है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Hiring, Market, Value, Funding, KuCoin, Terra
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »