क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर कानून तोड़ने की वजह से 36,000 करोड़ रुपये का जुर्माना

अमेरिका के इतिहास में यह किसी कंपनी पर लगाए गए सबसे बड़े जुर्मानों में से एक है। यह क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Binance ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था
  • अमेरिका के इतिहास में किसी कंपनी पर लगे सबसे बड़े जुर्मानों में यह एक है
  • Bitcoin में बुधवार को 3.26 प्रतिशत की गिरावट थी

यह क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। 

अमेरिका के इतिहास में यह किसी कंपनी पर लगाए गए सबसे बड़े जुर्मानों में से एक है। यह क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। हाल ही में एक अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर, Sam Bankman-Fried को फ्रॉड के मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी। Binance के मामले में Changpeng को व्यक्तिगत तौर पर लगभग पांच करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। हालांकि, कुछ लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह नतीजा Changpeng के लिए अच्छा है क्योंकि इससे उनकी काफी वेल्थ बरकरार रहेगी और उन्हें एक्सचेंज में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखने की अनुमति मिलेगी। 

Binance ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। अमेरिका के एटॉर्नी जनरल Merrick Garland ने बताया, "Binance ने अपराधियों के लिए उनके चौरी से हासिल किए गए फंड को हासिल करना आसान बनाया था। इस एक्सचेंज ने कानून का पालन नहीं किया। इसने केवल पालन करने का दिखावा किया था।" 

इस मामले का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। Bitcoin में बुधवार को 3.26 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 36,343 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,129 डॉलर गिरा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.63 प्रतिशत घटकर 1,977 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Binance के टोकन Binance Coin का प्राइस सबसे अधिक 11.69 प्रतिशत टूटा है। यह लगभग 232 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Ripple, Solana, Cardano, Tron, Chainlink, Polygon और Litecoin के प्राइसेज भी गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.45 प्रतिशत घटकर 1.38 लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मामले का आगामी सप्ताहों में भी क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर हो सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.