Trump की फैमिली पर भारी पड़ी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, वेल्थ एक अरब डॉलर से ज्यादा घटी

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार ट्रंप की फैमिली की वेल्थ सितंबर की शुरुआत में लगभग 7.7 अरब डॉलर से घटकर लगभग 6.7 अरब डॉलर रह गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 18:00 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली का ट्रंप की फैमिली की वेल्थ पर असर पड़ा है
  • पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था
  • इसके बाद से बिटकॉइन प्राइस 30 प्रतिशत से अधिक गिरा है

पिछले कुछ महीनों में ट्रंप से जुड़े एक मीमकॉइन का प्राइस लगभग एक-चौथाई घट गया है

पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस घटकर लगभग 86,000 डॉलर पर है। पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 30 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump की फैमिली की वेल्थ पर भी क्रिप्टो मार्केट के गिरने का बड़ा असर पड़ा है। 

इस वर्ष की शुरुआत में ट्रंप के अमेरिका प्रेसिडेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यकाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए गए हैं। हालांकि, इस मार्केट में गिरावट के पीछे भी ट्रंप की पॉलिसीज को एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली का ट्रंप की फैमिली की वेल्थ पर भी असर पड़ा है। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार ट्रंप की फैमिली की वेल्थ सितंबर की शुरुआत में लगभग 7.7 अरब डॉलर से घटकर लगभग 6.7 अरब डॉलर रह गई है। पिछले कुछ महीनों में ट्रंप से जुड़े एक मीमकॉइन का प्राइस लगभग एक-चौथाई घट गया है।  

ट्रंप के बेटे Eric Trump की बिटकॉइन माइनिंग से जुड़ी एक फर्म में हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग आधी रह गई है। इसके अलावा ट्रंप की Trump Media and Technology Group का शेयर अपने निचले स्तर के पास है। ट्रंप की कंपनी का बिटकॉइन में भी इनवेस्टमेंट है। क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ सप्ताह की गिरावट से ट्रंप के उन फॉलोवर्स को भी नुकसान हुआ है जिन्होंने उनकी कंपनी के शेयर खरीदे थे या उनसे जुड़े मीमकॉइन में रकम लगाई थी। पिछले एक महीने में आठ लाख से अधिक बिटकॉइन की बिकवाली हुई है। इसका असर भी क्रिप्टो मार्केट पर पड़ा है। 

पिछले महीने ट्रंप की चीन से इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की घोषणा से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में बिकवाली हो रही है। ट्रंप ने कार्यभार संभालने के बाद अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए थे। इस रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। इस ऑर्डर में स्पष्ट किया गया गया है अमेरिकी सरकार क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं करेगी। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.