CoinSwitch की नई RBP स्कीम के जरिए अब मंथली इंस्टॉलमेंट पर खरीदें क्रिप्टोकरेंसी

कुछ दिन पहले पेश किए गए यूनियन बजट के दौरान भारतीय वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगने की घोषणा की है।

CoinSwitch की नई RBP स्कीम के जरिए अब मंथली इंस्टॉलमेंट पर खरीदें क्रिप्टोकरेंसी

RBP फीचर के जरिए CoinSwitch Kuber यूज़र्स मंथली इंस्टॉलमेंट में खरीद सकेंगे क्रिप्टो एसेट

ख़ास बातें
  • रिकरिंग बाय प्लान (RBP) नाम से शुरू हुआ CoinSwitch Kuber का नया फीचर
  • निवेशकों के लिए मार्केट रिस्क को कम करने में मदद करेगा
  • इसमें किसी एसेट की यूनिट्स को 12 महीनों तक धीरे-धीरे खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म CoinSwitch Kuber ने निवेशकों को क्रिप्टो मार्केट की अस्थिरता को लेकर चौकन्ना रहने और समझदारी से फैसला लेने में मदद करने के लिए रिकरिंग बाय प्लान (RBP) नाम का एक नया फीचर शुरू किया है। इससे लंबी अवधि के इन्वेस्टर्स को मार्केट में उतार-चढ़ाव के आधार पर जल्दबाज़ी का ट्रेडिंग निर्णय लेने के बजाय व्यवस्थित (सिस्टमैटिक) रूप से इन्वेस्ट करने का मौका मिलेगा। यह निश्चित तौर पर निवेशकों के लिए मार्केट रिस्क को कम करने में मदद करेगा।

सोमवार को घोषणा करते हुए CoinSwitch Kuber ने इस प्लान की सभी जानकारी मुहैया कराई। इस प्लान के लिए यूज़र्स को एक निश्चित मंथली अमाउंट को चुनना होगा, ताकि किसी एसेट की कुछ यूनिट्स को 12 महीनों तक धीरे-धीरे खरीदा जा सके। मंथली अमाउंट के जमा होने के साथ यूज़र्स के पास उस एसेट को अच्छी औसत कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है।

CoinSwitch Kuber के फाउंडर और सीईओ आशीष सिंघल (Ashish Singhal) ने Gadgets 360 को बताया "पारंपरिक एसेट्स की तुलना में क्रिप्टो में अस्थिरता की ज्यादा संभावना रहती है। सिस्टमैटिक बाय प्लान यूज़र्स को क्रिप्टो को व्यवस्थित रूप से खरीदने और नियमित रूप से वितरित खरीदारी करके कंपाउंडिंग पावर अनुभव करने का मौका देगा।"

इच्छुक ग्राहक नए फीचर तक अर्ली एक्सेस प्राप्त करने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि यह फीचर पहले Android यूज़र्स के लिए रिलीज़ किया जाएगा, और बाद में यह iOS यूज़र्स के लिए रिलीज़ होगा।

इससे अलग, बता दें कि कुछ दिन पहले पेश किए गए यूनियन बजट के दौरान भारतीय वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगने की घोषणा की है।

हालांकि, इडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने बहुमत के साथ इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि टैक्सेशन के इस फैसले ने अप्रत्यक्ष रूप से भारत में क्रिप्टो स्पेस को वैध बना दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »