Coinbase को मिला Bitcoin की गारंटी वाला लोन

इस लोन के जरिए सामान्य करेंसीज और क्रिप्टोकरेंसीज सहित वर्चुअल एसेट्स के बीच अंतर को कम करने की कोशिश की गई है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 मई 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में वोलैटिलिटी के कारण यह लोन रिस्क वाली कैटेगरी में आता है
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह प्रयोग एक बड़े कदम से पहले का परीक्षण है
  • क्रिप्टो मार्केट रिकवरी के दौर से गुजर रहा है

Goldman Sachs की ओर से दिए गए इस लोन की रकम की जानकारी नहीं मिली है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase को अमेरिकी इनवेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs ने Bitcoin में गारंटी वाला पहला लोन दिया है। इस लोन के जरिए सामान्य करेंसीज और क्रिप्टोकरेंसीज सहित वर्चुअल एसेट्स के बीच अंतर को कम करने की कोशिश की गई है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि अमेरिका में फाइनेंशियल इंडस्ट्री का क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर रुख बदल रहा है। 

Coinbase Institutional के प्रमुख Brett Tejpaul ने कहा कि Goldman Sachs की इस पहल से कोलेट्रल के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज का महत्व बढ़ेगा। आमतौर पर लोन के बदल रियल एस्टेट या गोल्ड को कोलेट्रल रखा जा जाता है। हालांकि, Goldman Sachs की ओर से दिए गए इस लोन की रकम की जानकारी नहीं मिली है। बिटकॉइन में वोलैटिलिटी के कारण यह लोन रिस्क वाली कैटेगरी में आता है। Gadgets 360 के प्राइस ट्रैकर के अनुसार, बिटकॉइन का प्राइस लगभग 41,700 डॉलर है। इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि Goldman Sachs का यह प्रयोग एक बड़े कदम से पहले का परीक्षण है। 
Advertisement

फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Arca ने एक रिपोर्ट में कहा गया है, "इस प्रकार के एग्रीमेंट्स के पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है। ऐसी संभावना है कि Goldman Sachs को ऐसे लोन के लिए काफी डिमांड मिल रही है और वह कोई बड़ा कदम उठाने से पहले मार्केट का जायजा ले रहा है।" Goldman Sachs क्रिप्टो ट्रेडिंग सर्विसेज की पेशकश नहीं करता। हालांकि, यह अपने क्लाइंट्स को क्रिप्टो एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) और ऑप्शंस ट्रेडिंग से जुड़ी सर्विसेज देता है। इसके साथ ही यह Ethereum के लिए ओवर-द-काउंटर ऑप्शंस ट्रेडिंग की पेशकश करने पर भी विचार कर रहा है।

हालांकि, बिटकॉइन में लोन को लेकर आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। उदाहरण के लिए, रेटिंग एजेंसी Weiss Ratings ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि क्रिप्टोकरेंसीज की गारंटी वाले लोन के साथ रिस्क अधिक है। Allied Market Research की पिछले वर्ष आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रिप्टो सेगमेंट 2030 तक 12.8 प्रतिशत के CAGR से बढ़ सकता है। मार्च के अंत तक क्रिप्टो इंडस्ट्री का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का था। क्रिप्टो मार्केट रिकवरी के दौर से गुजर रहा है। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्चुअल एसेट्स सेगमेंट को कानूनी दायरे के तहत लाने वाले देशों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट में वोलैटिलिटी कम हो सकती है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Loan, Coinbase, Services, Risk, Ethereum
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.