Chipotle ने क्रिप्टो पेमेंट लेना शुरू किया, SHIB, DOGE समेत कई टोकन से खरीद सकेंगे फास्ट फूड

पिछले साल, Chipotle ने राष्ट्रीय बरिटो दिवस को चिह्नित करने के लिए मुफ्त बरिटोस के नाम पर $100,000 (लगभग 77 लाख रुपये) और इतना ही अमाउंट Bitcoin के रूप में गिवअवे (Giveaway) में देने की घोषणा की थी।

Chipotle ने क्रिप्टो पेमेंट लेना शुरू किया, SHIB, DOGE समेत कई टोकन से खरीद सकेंगे फास्ट फूड

क्रिप्टो के जरिए से CMG में पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को Gemini या SPEDN ऐप डाउनलोड करना होगा

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट के लिए Chipotle ने Flexa के साथ की साझेदारी
  • Bitcoin, Ether, Solana समेत Flexa अब तक कुल 98 क्रिप्टो को सपोर्ट करता है
  • पेमेंट के लिए Gemini या SPEDN ऐप का इस्तेमाल करना होगा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेंस्तरां चेन चिपोटले मैक्सिकन ग्रिल (Chipotle Mexican Grill) अब यूएस में अपने आउटलेट्स पर क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट स्वीकार करेगी। इन क्रिप्टो लेनदेन की सर्विस के लिए डिजिटल पेमेंट प्रोवाइडर Flexa के साथ साझेदारी की गई है। Bitcoin, Ether और Solana के साथ-साथ Flexa अब तक कुल 98 क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट करता है। 28 सालों से चल रही इस रेस्तरां चेन द्वारा यह कदम अमेरिका में तेजी से बढ़ती क्रिप्टो अपनाने की दर की ओर इशारा करता है।

क्रिप्टो के जरिए से CMG में अपने बरिटोस और अन्य फास्ट फूड के लिए पेमेंट करने के लिए ग्राहक अपनी क्रिप्टोकरेंसी एसेट को स्टोर करने के लिए Gemini या SPEDN ऐप्स में से किसी एक को डाउनलोड करना होगा। यह लोगों को इन-स्टोर खरीदारी के लिए पेमेंट करने के लिए Dogecoin, Cardano और Shiba Inu जैसे altcoins का इस्तेमाल करने का फायदा देगा।

यूएस में 3,000 से अधिक सीएमजी आउटलेट वर्तमान में फ्लेक्सा का उपयोग करके किसी भी क्रिप्टोकरेंसी में अपनी खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10% छूट भी दे रहे हैं।

पेमेंट प्लेटफॉर्म Flexa ने Medium पोस्ट में कहा (अनुवादित) "फ्लेक्सा पूरी तरह से कार्बन-नकारात्मक नेटवर्क को बनाए रखने के लिए उच्च गुणवत्ता, सत्यापित कार्बन ऑफसेट के साथ अपने सभी ब्लॉकचेन और परिचालन गतिविधियों के कार्बन उत्सर्जन को संतुलित करता है। आज, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि चिपोटले अब विशेष रूप से फ्लेक्सा के जरिए डिजिटल करेंसी पेमेंट स्वीकार कर रहा है।"

यह पहली बार नहीं है जब मैक्सिकन फूड रेस्तरां चेन क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में कदम बढ़ा रही है।

पिछले साल, Chipotle ने राष्ट्रीय बरिटो दिवस को चिह्नित करने के लिए मुफ्त बरिटोस के नाम पर $100,000 (लगभग 77 लाख रुपये) और इतना ही अमाउंट Bitcoin के रूप में गिवअवे (Giveaway) में देने की घोषणा की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »