Bitcoin, Ether की कीमतों में हुआ इजाफा, Tether, USD Coin और Binance USD लुढ़के

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में आज 1.86 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई

Bitcoin, Ether की कीमतों में हुआ इजाफा, Tether, USD Coin और Binance USD लुढ़के

बिटकॉइन को आज फायदा हुआ है और इसकी ट्रेड ओपनिंग 2.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ हुई

ख़ास बातें
  • Dogecoin में 2.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई
  • Binance Coin, Ripple, Polkadot को फायदा हुआ है
  • शिबा इनु में भी आज मामूली गिरावट आई है जो कि 1 प्रतिशत के लगभग है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव के साथ फिर अस्थिरता दिखाई दी। कई पॉपुलर टोकनों की कीमतों में गिरावट आई तो कई को लाभ भी हुआ। बिटकॉइन को आज फायदा हुआ है और इसकी ट्रेड ओपनिंग 2.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ हुई। वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत $41,912 (लगभग 32 लाख रुपये) पर चल रही है। वैश्विक एक्सचेंज्स पर भी बिटकॉइन को समान लाभ हुआ है। CoinMarketCap और Coinbase जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इसकी कीमत में 2.65 प्रतिशत की बढ़त दिखी और टोकन की ट्रेडिंग वैल्यू $39,508 (लगभग 30 लाख रुपये) पर पहुंच गई। 

ईथर की कीमत में भी आज बढ़त देखने को मिली है लेकिन, यह बढ़त बिटकॉइन के मुकाबले थोड़ी कम रही। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज 1.86 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और गैजेट्स 360 क्रिप्टोप्राइस ट्रैकर के अनुसार इसकी कीमत $3,080 (लगभग 2.35 लाख रुपये) पर पहुंच गई। ग्लोबल लेवल पर भी टोकन को फायदा हुआ है। Binance पर ईथर ने 1.86 प्रतिशत की बढ़त हासिल की और इसकी वैल्यू $2,900 (लगभग 2 लाख रुपये) पर रही। 

अन्य ऑल्टकॉइन्स की बात करें तो Binance Coin, Ripple, Polkadot को फायदा हुआ है। वहीं, Tether, USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबल कॉइन्स को आज हल्का नुकसान हुआ है। 

Dogecoin के लिए गुरूवार का दिन अच्छा नहीं रहा और इस मीम क्रिप्टोकरेंसी में 2.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में एलन मस्क ने जब ट्विटर को खरीदने की घोषणा की तो डॉजकॉइन में बड़ा उछाल देखा गया था। शिबा इनु में भी आज मामूली गिरावट आई है जो कि 1.5 प्रतिशत के लगभग है। 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि चल रही अस्थिरता के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में लगातार ग्रोथ बने रहने की उम्मीद है। CoinDCX की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि दुनियाभर से लगातार आ रहीं क्रिप्टोकरेंसी रेगुलेशन की खबरें इस बात का प्रमाण हैं कि क्रिप्टो इंडस्ट्री का दायरा बड़ा होने के साथ-साथ भविष्य भी उज्जवल होने वाला है। 

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक ने हाल ही में बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाया है। क्यूबा जैसे देशों ने क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Bitcoin, Ether
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »