क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए ब्रिटेन में पेश हुए 2 बिल

इनमें से एक बिल का लक्ष्य क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाना और दूसरे का सरकार को क्रिप्टो एसेट्स को जब्त और रिकवर करने का अधिकार देना है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 12 मई 2022 02:25 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन सरकार ने संसदीय वर्ष का विधायी एजेंडा महारानी के भाषण में रखा
  • भाषण में इकोनॉमी पर जोर देने और इन्फ्लेशन कम करने की जरूरत बताई गई
  • अमेरिका भी क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की तैयारी कर रहा है

बैंक ऑफ इंग्लैंड इन्फ्लेशन के लिए लक्ष्य पर बरकरार रहने के उपाय करेगा

बहुत से देश क्रिप्टोकरेंसीज को कानून के दायरे में लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन में क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े दो बिल पेश किए गए हैं। इनमें से एक बिल का लक्ष्य क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाना और दूसरे का सरकार को क्रिप्टो एसेट्स को जब्त और रिकवर करने का अधिकार देना है। ब्रिटिश सरकार ने अगले संसदीय वर्ष के लिए विधायी एजेंडा महारानी के भाषण में रखा। इस भाषण को राजकुमार चार्लिस ने पढ़ा क्योंकि ऐसा पहली बार था कि जब महारानी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकी। 

'फाइनेंशियल सर्विसेज एंड मार्केट्स बिल' का लक्ष्य फाइनेंशियल सर्विसेज में एक अग्रणी देश के तौर पर ब्रिटेन की स्थिति को मजबूत करना है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह सेक्टर ब्रिटेन में कारोबारों और लोगों की जरूरतों को पूरा करना जारी रखे। 'इकोनॉमिक क्राइम एंड कॉरपोरेट ट्रांसपेरेंसी बिल' को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम्स और चोरी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए पेश किया गया है। महारानी के भाषण के अनुसार, "अवैध फाइनेंस से निपटने, वित्तीय अपराधों को कम करने और कारोबारों को बढ़ने में मदद करने के लिए शक्तियों को मजबूत करने से जुड़ा एक बिल लाया जाएगा।" 

क्रिप्टो एसेट्स को जब्त करने की शक्ति से ऐसे लोगों से रिस्क को कम किया जाएगा जिन पर आपराधिक मामला नहीं चलाया जा सकता लेकिन जो लोग अपने फंड का इस्तेमाल अपराध के लिए करते हैं। भाषण में इकोनॉमी पर जोर देने के साथ ही इन्फ्लेशन को कम करने की भी जरूरत भी बताई गई। बैंक ऑफ इंग्लैंड इन्फ्लेशन के लिए लक्ष्य पर बरकरार रहने के उपाय करेगा।

अमेरिकी राज्य  Utah में इस महीने की शुरुआत में एक ब्लॉकचेन और डिजिटल इनोवेशन टास्क फोर्स बनाने के लिए बिल पारित किया गया था। इससे Utah की ओर से अमेरिकी सरकार को पॉलिसी से जुड़े कार्यों का सुझाव दिया जा सकेगा। टास्क फोर्स बनाने के बारे में लगभग तीन वर्ष पहले बातचीत शुरू होने के बाद यह बिल पारित हुआ है। बिल में कहा गया है, "टास्क फोर्स का उद्देश्य राज्य में ब्लॉकचेन, डिजिटल इनोवेशन और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए पॉलिसी से जुड़े सुझावों पर विचार और लागू करना है।" टास्क फोर्स में क्रिप्टो, ब्लॉकचेन और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखने वाले 20 मेंबर्स शामिल होंगे। टास्क फोर्स को प्रत्येक वर्ष नवंबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट राज्य की सीनेट की लेजिस्लेटिव मैनेजमेंट कमेटी और बिजनेस एंड लेबर इंटरिम कमेटी के सामने रखनी होगी। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, America, Blockchain, Technology, Investors, Scam, Britain, Risk, Government
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  8. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  9. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  10. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.