Bored Ape की हैकिंग के लिए उठाया गया सोशल मीडिया का फायदा

BAYC के इंस्टाग्राम एकाउंट और डिस्कॉर्ड सर्वर को हैक कर कम से कम 54 BAYC NFT की चोरी की गई थी

Bored Ape की हैकिंग के लिए उठाया गया सोशल मीडिया का फायदा

BAYC NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे

ख़ास बातें
  • इस कलेक्शन के NFT सेलेब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय हैं
  • हैकिंग से लगभग 1.37 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है
  • इसकी जांच शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के नेटवर्क में सेंध लगाने के लिए स्कैमर्स उनके ब्लॉकचेन के डिजाइन में किसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। हालांकि, लोकप्रिय NFT कलेक्शन Bored Ape Yacht Club के हाल ही में हुई हैकिंग में एक अलग तरीके का इस्तेमाल किया गया। इससे क्रिप्टो और NFT से जुड़ी फर्मों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

BAYC के इंस्टाग्राम एकाउंट और डिस्कॉर्ड सर्वर को हैक कर कम से कम 54 BAYC NFT की चोरी की गई थी। इससे लगभग 1.37 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। BAYC की मालिक Yuga Labs और इंस्टाग्राम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। BAYC के प्रवक्ता ने बताया था, "हैकर ने एक जाली लिंक Bored Ape Yacht Club जैसी दिखने वाली वेबसाइट पर पोस्ट किया था। यूजर्स को बाद में एक जाली एयरड्रॉप में हिस्सा लेने के लिए उनके MetaMask को स्कैमर के वॉलेट से कनेक्ट करने के लिए कहा गया था।" हैक का पता चलने के बाद BAYC ने अपनी कम्युनिटी को सतर्क किया और इंस्टाग्राम और अपने प्लेटफॉर्म्स से सभी लिंक हटा दिए। इसके अलावा BAYC ने यूजर्स की ओर से  NFT को क्रिएट करने पर भी रोक लगाई है। इस मामले में जाली एयरड्रॉप लिंक पर क्लिक करने वाले यूजर्स निशाना बने हैं। चुराए गए NFT को हैकर्स के वॉलेट एड्रेस में ट्रांसफर किया गया है। BAYC NFT प्रोजेक्ट 10,000 एल्गोरिद्म से जेनरेट किए गए बंदरों के कार्टून वाले इलस्ट्रेशन हैं और ये सभी अलग हैं। BAYC NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे। 

इस कलेक्शन के NFT सेलेब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फरवरी में Justin Bieber ने BAYC से एक नया NFT खरीदा था जिसका प्राइस 4,70,000 डॉलर था। इसके अलावा Paris Hilton, Jimmy Fallon और Gwyneth Paltrow के पास भी BAYC NFT हैं।

इस हैकिंग से क्रिप्टो और NFT स्कैम्स के लिए सोशल मीडिया को जरिया बनाने के तरीके का संकेत मिल रहा है। ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म CertiK के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Ronghui Gu ने बताया कि इस तरह की हैकिंग के लिए इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर, फेसबुक और टेलीग्राम का भी इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा, "हमने ब्लॉकचेन इंडस्ट्री और Web3 में हैकिंग अटैक बढ़ते देखे हैं और इनमें से कई नए प्रकार के अटैक हैं।" क्रिप्टो फर्मों को इससे बड़ा नुकसान हो रहा है और उन पर अपने नेटवर्क की सिक्योरिटी बढ़ाने का दबाव भी बढ़ रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Instagram, BAYC, Hack, Security, Users, Investigation
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »