Bored Ape के Holder को स्कैम में 5.7 लाख डॉलर का नुकसान

इस जाली ट्रांजैक्शन का 'quit' से पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति ने खुलासा किया है जिनकी क्रिप्टो में काफी दिलचस्पी है

Bored Ape के Holder को स्कैम में 5.7 लाख डॉलर का नुकसान

यूजर को स्कैमर ने जाली टोकन दिए थे

ख़ास बातें
  • यूजर ने ट्रेड के लिए NFT एक्सचेंज प्लेटफॉर्म Swap.Kiwi इस्तेमाल किया था
  • इस पर ट्रांजैक्शन फीस काटकर एक्सचेंज की सुविधा मिलती है
  • स्कैमर ने जाली टोकन देकर यह धोखाधड़ी की है
विज्ञापन
लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) में शामिल Bored Ape Yacht Club (BAYC) के एक होल्डर को स्कैम में लगभग 5.7 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है। इस अज्ञात होल्डर ने अपने BAYC NFT और Mutant Ape Yacht Club (MAYC) टोकन्स को कुछ NFT के साथ एक्सचेंज किया था जो बाद में जाली निकले। इस यूजर का दावा है कि उसने इसके लिए NFT एक्सचेंज प्लेटफॉर्म Swap.Kiwi का इस्तेमाल किया था, जो ट्रांजैक्शन फीस काटकर कलेक्टर्स के बीच NFT के सीधे एक्सचेंज की सुविधा देता है। 

इस जाली ट्रांजैक्शन का 'quit' से पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति ने खुलासा किया है जिनकी क्रिप्टो में काफी दिलचस्पी है। उनका Discord सर्वर Ether में बेस प्राइस से कम से कम 5 प्रतिशत नीचे लिस्टिंग वाले BAYC और  MAYC को ट्रैक करने के लिए कन्फिगर है। Quit ने ट्विटर पर बताया, "ऐसा कम होता है लेकिन जब ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि कोई जल्दबाजी में बिक्री कर रहा है या किसी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी हुई है। जब मैंने नोटिफिकेशन देखा तो मुझे तुरंत पता चल गया कि यह धोखाधड़ी का मामला है।" उन्होंने कहा कि जिस यूजर के साथ स्कैम हुआ है उन्होंने न केवल अपने NFT एक स्कैमर को ट्रांसफर किए थे, बल्कि वे ट्रेड को शुरू करने वाले भी थे। 

Quit ने बताया कि Swap.Kiwi एक ग्रीन चेकमार्क दिखाकर यह वेरिफाई करता है कि टोकन ठीक हैं लेकिन UI पर इसे एक इमेज एडिटर के जरिए आसानी से बदला जा सकता है और इस मामले में स्कैमर ने ऐसा ही किया था। BAYC और दो MAYC NFT प्राप्त करने के तुरंत बाद स्कैमर ने उन्हें बेच दिया था। 

हाल ही में अमेरिका में दो लोगों को 'Frosties' कही जाने वाली उनकी  NFT सीरीज के साथ मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं, जिनमें NFT प्रोजेक्ट्स या क्रिप्टोकरेंसीज के क्रिएटर्स से जल्द बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं। अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट (DoJ) इस वर्ष की शुरुआत में एक शिकायत दर्ज होने के बाद से इस NFT सीरीज के क्रिएटर्स Ethan Nguyen और Andre Llacuna की तलाश कर रहा था। इन दोनों को लॉस एंजिलिस से गिरफ्तार किया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NFT, BAYC, Scam, Ethererum, Verify, Trade, Exchange, Sale

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »