ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म Chainalysis ने लॉन्च की एंटी-क्रिप्टो हैकिंग हॉटलाइन

एंटिटीज को अजनबी लोगों से संदिग्ध क्रिप्टो पेमेंट के निवेदन मिलने पर वे इस हॉटलाइन पर कॉल कर रिपोर्ट दे सकती हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 जून 2022 08:49 IST
ख़ास बातें
  • गंभीर मामलों में लोकल अथॉरिटीज को भी शामिल किया जा सकता है
  • यह स्पष्ट नहीं है कि इस हॉटलाइन का शुरुआत में किन रीजंस को एक्सेस मिलेगा
  • यह हॉटलाइन रिपोर्ट देने के लिए 24x7 खुली रहेगी

हाल ही में ब्लॉकचेन नेटवर्क Ronin से लगभग 61.5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी हुई थी

क्रिप्टो सेगमेंट में हैकिंग की कोशिशों से निपटने के लिए ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म Chainalysis ने ऐसे मामलों की रिपोर्ट देने के लिए एक हॉटलाइन शुरू की है। एंटिटीज को अजनबी लोगों से संदिग्ध क्रिप्टो पेमेंट के निवेदन मिलने पर वे इस हॉटलाइन पर कॉल कर रिपोर्ट दे सकती हैं। यह हॉटलाइन 24x7 काम करेगी। इस पर चोरी को लेकर यूजर्स की शिकायतें, कोड के गलत इस्तेमाल या रैंसमवेयर अटैक की रिपोर्ट दी जा सकेगी। 

Chainalysis ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि हैकर्स ने पिछले वर्ष 251 अटैक्स में लगभग 3 अरब डॉलर की चोरी की थी और नुकसान पहुंचाया था। इस वजह से ऐसे अटैक्स का निशाना बनने वाली फर्मों के लिए क्रिप्टो इंसिडेंट रिस्पॉन्स कही जाने वाली हॉटलाइन को लॉन्च किया जा रहा है। हैक अटैक के मामले में प्रत्येक पीड़ित से रिसर्चर्स की एक टीम बात करेगी और चोरी किए गए क्रिप्टो से जुड़े फंड का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। गंभीर मामलों में लोकल अथॉरिटीज को भी शामिल किया जा सकता है। क्रिप्टो सेगमेंट पर हैकर्स के अटैक बढ़ने के कारण लोग इस सेगमेंट में ट्रेडिंग करने से डर रहे हैं। 

ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, "ऐसे अटैक्स से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर विश्वास कमजोर हो रहा है। हम इस सर्विस के जरिए इस तरह की मुश्किलों का सामना करने वाली फर्मों की मदद करने के साथ ही ऐसे अटैक के दोषियों पर शिकंजा कसना चाहते हैं।" इस हॉटलाइन के प्रमुख Chainalysis के इनवेस्टिगेशन मैनेजर Jarno Laatikainen होंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस हॉटलाइन का शुरुआत में किन रीजंस को एक्सेस मिलेगा। 

हाल ही में Chainalysis ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि इस वर्ष सायबर अपराधियों ने अभी तक डिजिटल एसेट्स में लगभग 1.7 अरब डॉलर की चोरी की है। इन अपराधियों ने 97 प्रतिशत मामलों में डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्रोटोकॉल्स को निशाना बनाया है। ऐसे ही एक मामले में ब्लॉकचेन नेटवर्क Ronin से लगभग 61.5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी हुई थी। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने इस हैक के लिए  Lazarus ग्रुप को जिम्मेदार बताया था। Lazarus हैकिंग ग्रुप पर उत्तर कोरिया के इंटेलिजेंस ब्यूरो का नियंत्रण है। इस हैकिंग ग्रुप पर रैंसमवेयर अटैक, इंटरनेशनल बैंकों और कस्टमर एकाउंट्स की हैकिंग के आरोप लग चुके हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hotline, Report, Market, Trading, America, FBI, Blockchain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.