Bitcoin माइनर्स ने Texas में की वापसी

टेक्सस में तापमान बढ़ने और इलेक्ट्रिसिटी की डिमांड रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के कारण प्रमुख बिटकॉइन माइनिंग फर्मों को कामकाज रोकना पड़ा था

विज्ञापन
अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 09:08 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है
  • गर्मी बढ़ने से टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर असर पड़ा था
  • टेक्सस में बिटकॉइन माइनिंग करने वाली फर्मों की बड़ी संख्या है

तापमान चढ़ने के कारण टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की खपत दोबारा बढ़ सकती है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की माइनिंग का हब माने जाने वाले अमेरिका के राज्य टेक्सस में इस महीने की शुरुआत में गर्मी बढ़ने से इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर असर पड़ा था। इस कारण से बिटकॉइन की माइनिंग करने वाली बहुत सी फर्मों ने अपना कामकाज रोक दिया था। टेक्सस में माइनिंग दोबारा शुरू हो गई है। 

इलेक्ट्रिसिटी रिलायबिलिटी काउंसिल ऑफ टेक्सस (ERCOT) के पास 2.6 करोड़ से अधिक कस्टमर्स के लिए ग्रिड ऑपरेट करने की जिम्मेदारी है। यह राज्य में इलेक्ट्रिसिटी की कुल खपत का लगभग 90 प्रतिशत है। ERCOT ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सस में तापमान चढ़ने के कारण इलेक्ट्रिसिटी की खपत दोबारा बढ़ सकती है। क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करने वाले कंप्यूटर्स का इस्तेमाल होता है। टेक्सस में तापमान बढ़ने और इलेक्ट्रिसिटी की डिमांड रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के कारण प्रमुख बिटकॉइन माइनिंग फर्मों को कामकाज रोकना पड़ा था। टेक्सस ब्लॉकचेन काउंसिल के प्रेसिडेंट Lee Bratcher ने बताया, "माइनर्स की वापसी हो गई है। ERCOT के पास ग्रिड पर 3,000 मेगावॉट से अधिक की सरप्लस कैपेसिटी है।" 
Advertisement

पिछले वर्ष चीन में सरकार की ओर से क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर पाबंदियां लगाने के बाद टेक्सस बिटकॉइन माइनिंग के हब के तौर पर उभरा है। चीन की ओर से क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने का बड़ा कारण इसमें इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होना था। पिछले वर्ष अमेरिका के बाद कजाकिस्तान बिटकॉइन माइनिंग के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर बन गया था। चीन के पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने से कजाकिस्तान में माइनिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इनमें अवैध तौर पर माइनिंग करने वालों की बड़ी संख्या है। कजाकिस्तान की सरकार ने पिछले महीने क्रिप्टो माइनिंग करने वालों के लिए इलेक्ट्रिसिटी पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया था। 

कजाकिस्तान ने इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में रुकावट आने के कारण अथॉरिटीज अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इन माइनिंग सेंटर्स से इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है और इससे आर्थिक सुरक्षा को भी खतरा बढ़ रहा है। कजाकिस्तान की फाइनेंशियल मॉनिटरिंग एजेंसी ने ऐसे कई क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स पर छापे मारे हैं और इन्हें बंद किया गया है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mining, Bitcoin, Electricity, America, heat, China, restrictions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.