गर्मी बढ़ने से अमेरिका के टेक्सस में बंद हुई Bitcoin माइनिंग

माइनिंग फार्म्स में तापमान को पर्याप्त स्तर पर बरकरार रखने के लिए टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ सकती है

गर्मी बढ़ने से अमेरिका के टेक्सस में बंद हुई Bitcoin माइनिंग

ईरान जैसे कुछ देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो चुकी है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है
  • चीन ने पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगा दी थी
  • इसके बाद अमेरिका के टेक्सस में माइनिंग बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सस में गर्मी बढ़ने के पूर्वानुमान के कारण बिटकॉइन माइनिंग रोक दी गई है। माइनिंग फार्म्स में तापमान को पर्याप्त स्तर पर बरकरार रखने के लिए टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ सकती है जिससे राज्य में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में कमी होने की आशंका है। इस वजह से अधिकतर बिटकॉइन माइनिंग फर्मों ने अपना कामकाज बंद कर दिया है। 

बिटकॉइन माइनिंग का हब कहे जाने वाले टेक्सस में Riot Blockchain और Agro Blockchain जैसी माइनिंग फर्मों में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करने वाली कई कंप्यूटिंग मशीनों का इस्तेमाल होता है। Bloomberg की रिपोर्ट में टेक्सस ब्लॉकचेन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट Lee Bratcher के हवाले से बताया गया है, "राज्य के नेटवर्क के लिए इलेक्ट्रिसिटी बचाने के उद्देश्य से 1,000 मेगावॉट से अधिक के बिटकॉइन माइनिंग लोड को बंद किया गया है। इस इलेक्ट्रिसिटी का रिटेल और कमर्शियल इस्तेमाल किया जा सकेगा।" 

पिछले वर्ष चीन में सरकार की ओर से क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर पाबंदियां लगाने के बाद टेक्सस बिटकॉइन माइनिंग के हब के तौर पर उभरा है। चीन की ओर से क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने का बड़ा कारण इसमें इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होना था। पिछले वर्ष अमेरिका के बाद कजाकिस्तान बिटकॉइन माइनिंग के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर बन गया था। चीन के पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने से कजाकिस्तान में माइनिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इनमें अवैध तौर पर माइनिंग करने वालों की बड़ी संख्या है। कजाकिस्तान की सरकार ने पिछले महीने क्रिप्टो माइनिंग करने वालों के लिए इलेक्ट्रिसिटी पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया था। इससे पहले ईरान जैसे कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो चुकी है।

कजाकिस्तान ने इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में रुकावट आने के कारण अथॉरिटीज अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इन माइनिंग सेंटर्स से इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है और इससे आर्थिक सुरक्षा को भी खतरा बढ़ रहा है। कजाकिस्तान की फाइनेंशियल मॉनिटरिंग एजेंसी ने ऐसे कई क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स पर छापे मारे हैं और इन्हें बंद किया गया है। अवैध क्रिप्टो माइनिंग पर नियंत्रण करने का एक और कारण यह पक्का करना भी है कि गुप्त तरीके से माइन किए गए क्रिप्टो एसेट्स का इस्तेमाल कजाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता को कमजोर करने वाली गैर कानूनी गतिविधियों के लिए न किया जाए। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mining, Electricity, Bitcoin, America, Regulator, heat
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »