Bitcoin 21,500 डॉलर पर पहुंचा, Ether समेत अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में बढ़त

पिछले 24 घंटों में Ether की कीमत में 4% के लगभग बढ़ोत्तरी हुई है

Bitcoin 21,500 डॉलर पर पहुंचा, Ether समेत अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में बढ़त

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन $21,385 (लगभग 17.08 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • शिबा इनु की कीमत $0.000013 (लगभग 0.00105 रुपये) पर है
  • डॉजकॉइन $0.06 (लगभग 5.40 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है
  • Polygon, Polkadot, Uniswap, Cosmos, Solana में भी आज बढ़त
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में Bitcoin की वैल्यू पूरे मार्केट के मूड को बताती है। 15 से 19 अगस्त के बीच बिटकॉइन की कीमत में 16.5 प्रतिशत का सुधार दर्ज हुआ। निवेशकों को उम्मीद थी कि अब बिटकॉइन रफ्तार पकड़ेगा लेकिन स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं होता दिख रहा है। फिर भी, BTC के प्राइस में हल्का इजाफा उम्मीद बनाए हुए है। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत में 2.09% की बढ़त हुई है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह 21,500 डॉलर (लगभग 17.7 लाख रुपये) के करीब बना हुआ है। वहीं भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन $21,385 (लगभग 17.08 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.45% की बढ़त है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन $21,429 (लगभग 17.11 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko का डेटा बताता है कि बिटकॉइन की वैल्यू वीक टू डे परफॉर्मेंस में 10.6% से नीचे आ गई है। 

Ether की बात करें तो, इसकी परफॉर्मेंस में काफी सुधार हुआ है। खबर लिखे जाने के समय पर भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर  ईथर की कीमत $1,633 (लगभग 1.3 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर का प्राइस $1,634 (लगभग 1.3 लाख रुपये) पर बना हुआ था। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 4% के लगभग बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, CoinGecko के डेटा के अनुसार वीक टू डे परफॉर्मेंस में यह 17% कमजोर हुआ है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में हरा रंग छाया दिखाई दिया। पॉपुलर टोकनों की कीमतें हल्के मुनाफे में हैं। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.91 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। Polygon, Polkadot, Uniswap, Cosmos, Solana, Monero, Cardano, Cosmos, Avalanche, और BNB जैसे पॉपुलर टोकन पिछले 24 घंटों में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 

मीम क्रिप्टो टोकनों में टॉप के दो टोकन, शिबा इनु और डॉजकॉइन में भी आज बढ़त हुई है। वर्तमान में डॉजकॉइन $0.06 (लगभग 5.40 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.33 प्रतिशत की बढ़त है। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000013 (लगभग 0.00105 रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.34 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »