Bitcoin, Terra, Solana सहित सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भी बढ़ोतरी जारी, जानें लेटेस्ट प्राइस

Binance Coin और Terra सबसे ज्यादा प्रॉफिट हासिल करने वाले कॉइन थे, जिसके बाद Polygon, Polkadot, Cardano, और Solana आते हैं।

Bitcoin, Terra, Solana सहित सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भी बढ़ोतरी जारी, जानें लेटेस्ट प्राइस

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत $45,603 (लगभग 34 लाख रुपये) थी
  • Ether $3,037 (लगभग 2.3 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Binance Coin और Terra सबसे ज्यादा प्रॉफिट हासिल करने वाले कॉइन थे
विज्ञापन
Bitcoin और अन्य बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने सोमवार से प्रॉफिट में ट्रेड होना शुरू कर दिया था, और तब से इनकी कीमत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि निवेशकों के मन से रूस-यूक्रेन युद्ध का डर खत्म हो रहा है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 3.08% की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड हो रही है। वहीं, सोमवार के दौरान इसकी कीमत में 6% की बढ़ोतरी हुई थी। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $45,603 (लगभग 34 लाख रुपये) थी।

इस बीच, खबर लिखे जाने तक, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 2.55% की बढ़ोतरी के साथ $44,200 (लगभग 33 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत में 15% की बढ़ोतरी हुई है।

मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, Ether यूक्रेन में चल रहे संकट के वाबजूद बढ़ती नज़र आ रही है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,037 (लगभग 2.3 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में इसकी कीमत $2,939 (लगभग 2.2 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। CoinGecko डेटा से पता चलता है कि एक हफ्ते पहले ईथर की कीमत की तुलना में इसकी कीमत में 10% बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Ukraine Has Garnered Over $35 Million in Crypto Donations Through Several Organisations, DAOs So Far

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि सभी टॉप डिज़िटल टोकन प्रॉफिट में ट्रेड हो रहे हैं, क्योंकि पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप लगभग 1 प्रतिशत ऊपर आया है। Binance Coin और Terra सबसे ज्यादा प्रॉफिट हासिल करने वाले कॉइन थे, जिसके बाद Polygon, Polkadot, Cardano, और Solana आते हैं।

इसे भी पढ़ें: India to Hire Financial Experts, Forensic Auditors to Probe Dark Web, Crypto-Aided Drug Crimes

Shiba Inu और Dogecoin भी पिछले 24 घंटों में प्रॉफिट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) $0.14 (लगभग 10.5 रुपये) थी, जबकि शीबा इनु की कीमत (Shina Inu price in India today) $0.00027 (लगभग 0.002 रुपये) थी। SHIB की कीमत में यह पिछले 24 घंटों में 5.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »