Bitcoin और Ether की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें अन्य क्रिप्टोकरेंसी के दाम

सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 43,229 डॉलर यानी कि लगभग 33 लाख रुपये पर आने के साथ 1.57 प्रतिशत ग्रोथ पाई।

Bitcoin और Ether की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें अन्य क्रिप्टोकरेंसी के दाम

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
  • बिटकॉइन ने लगातार हफ्ते से कीमतों में बढ़त देखी है।
  • Ether ने भी बिटकॉइन के साथ-साथ छोटे स्तर पर लाभ कमाया।
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस हफ्ते के बीते दिनों में गिरावट दर्ज करने के बाद बुधवार, 18 अप्रैल को बिटकॉइन की कीमतों में ग्रोथ नजर आई। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 43,229 डॉलर यानी कि लगभग 33 लाख रुपये पर आने के साथ 1.57 प्रतिशत ग्रोथ पाई। इंटरनेशनल एक्सचेंज पर भी बिटकॉइन ने फायदा कमाया है। Coinbase के मुताबिक, 1.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ बिटकॉइन बढ़कर 41,413 डॉलर यानी कि लगभग 31.5 लाख रुपये हो गई है। बिटकॉइन ने लगातार हफ्ते से कीमतों में बढ़त देखी है जो कि कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, 5.25 प्रतिशत बढ़त में है। यहां अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ether ने भी बिटकॉइन के साथ-साथ छोटे स्तर पर लाभ कमाया। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के मुताबिक, Ether की कीमत 1.60 प्रतिशत बढ़कर 3,229 डॉलर यानी कि लगभग 2.5 लाख रुपये हो गई है। बिटकॉइन और ईथर की बढ़त के बाद आज बड़ी संख्या में एल्टकॉइन की कीमतें बढ़ी हैं। Binance Coin, Cardano और Avalanche की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इस दौरान Solana और Terra की कीमत में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। खबर लिखे जाने तक गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के हिसाब से Solana की वर्तमान कीमत 7.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,741 रुपये है। वहीं Terra की वर्तमान की कीमत 6.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,696 रुपये है।

वहीं Polygon, Litecoin और Cosmos की कीमत में भी मामलू उतार चढ़ाव देखने को नजर आया है। दोनों मीम कॉइन Dogecoin और Shiba Inu की कीमतों में भी मामूली बढ़त हुई है। मगर इस दौरान Tether और USD कॉइन दो ऐसे स्टेबल कॉइन हैं, जिनकी कीमत गिरी है। वहीं Steller, Monero और Ripple को भी छोटे स्तर पर नुकसान हुआ है। क्रिप्टो सेक्टर का मौजूदा मार्केट कैप भी बढ़कर 1.91 ट्रिलियन डॉलर यानी कि लगभग 1,46,22,482 करोड़ रुपये हो गया है। 18 मार्च को क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप करीब 1.80 ट्रिलियन डॉलर यानी कि लगभग 1,37,92,882 करोड़ रुपये था। सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी के मामले में ही नहीं ब्लकि डिजिटल एसेट्स सेक्टर में भी काफी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ether, Cryptocurrency
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »