Bitcoin, Ether में फिर बड़ी गिरावट, मार्केट एनालिस्ट गिना रहे गिरावट के कारण

मार्केट एनालिस्ट ने अनुमान लगाया है कि कई बहुत ज्यादा पुराने वॉलेट से बिटकॉइन की मूवमेंट हो रही है। इसने निवेशकों के लिए अफवाहें और आशंकाएं पैदा की हैं।

Bitcoin, Ether में फिर बड़ी गिरावट, मार्केट एनालिस्ट गिना रहे गिरावट के कारण

सबसे अधिक वैल्यू वाली दो क्रिप्टोकरंसी में बड़ी गिरावट का असर अन्य क्रिप्टो टोकन्स पर भी पड़ रहा।

ख़ास बातें
  • जापान स्थित बिटकॉइन एक्सचेंज Mt Gox को लेकर भी निवेशकों में नाराजगी है।
  • Ether का प्राइस भी 20.83 प्रतिशत घटकर 3,622 डॉलर पर आ गया है।
  • खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत 41.9 लाख रुपये पर चल रही थी।
विज्ञापन
Bitcoin की गिरती कीमत निवेशकों की चिंता फिर बढ़ाने लगी है। बीते दिन बिटकॉइन की कीमत और ज्यादा नीचे आ गई। इस स्तर पर पहुंचने के बाद अब इस डिजिटल कॉइन की कीमत इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से 20 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। बिटकॉइन का प्राइस कल शाम 55,460.96 डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) तक गिर गया, जो नवंबर में हासिल हुए लगभग 69,000 डॉलर (लगभग 51 लाख रुपये) के सर्वकालिक उच्च स्तर से 20 प्रतिशत की गिरावट है। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत 41.9 लाख रुपये पर चल रही थी। 

CoinMarketCap पर Bitcoin 56,377 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हाल के महीनों में यह पहली बार है कि जब Bitcoin में इतनी गिरावट आई है। ईथर भी इस गिरावट से अछूता नहीं रह पा रहा है। इसकी कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है मगर कहा जा सकता है कि वह बिटकॉइन की अपेक्षा काफी कम है। Ether का प्राइस भी 20.83 प्रतिशत घटकर 3,622 डॉलर पर था। सबसे अधिक वैल्यू वाली दो क्रिप्टोकरंसी में बड़ी गिरावट का असर अन्य क्रिप्टो टोकन्स पर भी पड़ा। Ripple, Polkadot, USDCoin, Dogecoin और Shiba Inu के प्राइसेज में भी काफी कमी आई है। 
 

क्यों गिर रही है बिटकॉइन की कीमत?

बिटकॉइन की कीमत गिरने के कारणों का सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है किंतु फिर भी मार्केट एनालिस्ट कुछ अनुमान लगा सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार मल्टी स्ट्रैट्जी फंड Banz Capital के फाउंडर John Iadeluca ने Forbes से कहा कि कई बहुत ज्यादा पुराने वॉलेट से बिटकॉइन की मूवमेंट हो रही है। इसने निवेशकों के लिए अफवाहें और आशंकाएं पैदा की हैं। निरीक्षक अब इस मूवमेंट का मतलब पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पुराने वॉलेट से बिटकॉइन की मूवमेंट का क्या मतलब है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या निकट भविष्य में भी इन पुराने वॉलेट से बिटकॉइन की बड़ी सेल की जाएगी। 

जापान स्थित बिटकॉइन एक्सचेंज Mt Gox को लेकर भी निवेशकों में नाराजगी है। यह एक बार दुनिया के सबसे बड़े बिटकॉइन इंटरमीडिएरी के रूप में जाना जाता था। इसने दुनिया भर में अपने सभी ट्रांजैक्शन के 70 प्रतिशत से अधिक का हैंडओवर कर दिया। एक्सचेंज बंद हो गया और 2014 में ट्रेडिंग को बंद कर दिया गया। अपने ग्राहकों को वापस पेमेंट करने के लिए लिक्विडेशन की कार्यवाही अभी भी हल नहीं हुई है।

एक बैंकरप्सी प्रोटेक्शन स्कीम, जिसने बिटकॉइन में मुआवजे के रूप में अरबों डॉलर का वादा किया था, को पिछले महीने Mt Gox के लगभग 99 प्रतिशत लेनदारों द्वारा स्वीकार कर लिया गया था। हालांकि आशंका अभी भी अधिक है कि यदि लेनदार, जो अब बिटकॉइन की 140,000 से अधिक यूनिट प्राप्त करेंगे, अपनी होल्डिंग बेचते हैं, तो यह स्वाभाविक रूप से बिटकॉइन की कीमत पर नीचे की ओर दबाव डालेगा, जिससे इसका प्राइस और नीचे चला जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin Price, Bitcoin Price Fall
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »