Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में छाई मंदी, Tether, USD Coin जैसे स्टेबल कॉइन्स को फायदा

ग्लोबल एक्सचेंज्स पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 38,437 डॉलर (लगभग 29.5 लाख रुपये) थी।

Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में छाई मंदी, Tether, USD Coin जैसे स्टेबल कॉइन्स को फायदा

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज मंदी छाई हुई है।

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का ग्लोबल प्राइस 38,437 डॉलर (लगभग 29.5 लाख रुपये) पर है
  • दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी आज गिरावट आई है
  • Dogecoin की कीमत में पिछले 24 घंटों में 8.53 प्रतिशत की गिरावट आई है
विज्ञापन
Bitcoin समेत पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज फिर मंदी छा गई। अगर कीमत की बात करें तो, बिटकॉइन की कीमत CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे एक्सचेंज्स पर $40,000 (लगभग 30.5 लाख रुपये) के ऊपर नहीं जा पाई। खबर लिखने के समय तक पिछले 24 घंटे के दौरान बिटकॉइन की कीमत 3.43 प्रतिशत की गिरावट के बाद भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $40,965 (लगभग 31.5 लाख रुपये) पर थी। 

ग्लोबल एक्सचेंज्स पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 38,437 डॉलर (लगभग 29.5 लाख रुपये) थी। जो कि पिछले 24 घंटे में 5.06 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार बिटकॉइन वीक-टू-डे वैल्यू में 7.5 प्रतिशत नीचे आ गया है। 

Ether का हाल भी बिटकॉइन जैसा ही है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज गिरावट आई है। CoinTelegraph की रिपोर्ट बताती है कि इसकी कीमत और नीचे जा सकती है। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $3,031 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत $2,841 (लगभग 2.2 लाख रुपये) थी। पिछले 24 घंटों में ईथर की कीमत में 5.21 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

CoinGecko का डेटा बताता है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान इसकी वैल्यू में 8.5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, केवल बिटकॉइन और ईथर को ही नुकसान नहीं हुआ है बल्कि, पिछले 24 घंटे में पूरे क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन 5.05 प्रतिशत नीचे आया है। Monero, Terra, Polkdadot, Polygon और Cardano ने सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की। Avalanche, Uniswap, Solana, Cosmos और Binance Coin में भी गिरावट आई है। 

Shiba Inu और Dogecoin के लिए भी बुधवार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Dogecoin की कीमत में पिछले 24 घंटों में 8.53 प्रतिशत की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक यह $0.15 (लगभग 11.5 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000025 (लगभग 0.002 रुपये) पर थी जो कि 2.55 प्रतिशत की गिरावट है। बढ़त हासिल करने वालों में केवल Tether और USD Coin जैसे टोकन रहे। टीथर और यूएसडी कॉइन में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Ether, Cryptocurrency

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »