Bitcoin और Dogecoin की कीमतों में फिर गिरावट, लेकिन Ethereum की पकड़ कायम

खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin Price in India) 39,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) पर थी।

Bitcoin और Dogecoin की कीमतों में फिर गिरावट, लेकिन Ethereum की पकड़ कायम

खबर लिखे जाने तक Bitcoin की कीमत 39,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) थी

ख़ास बातें
  • हफ्ते के खत्म होने के साथ Bitcoin और Dogecoin के भाव फिर गिरे
  • Ethereum पर आधारित Ether ने 2,344 डॉलर के साथ स्थिर
  • Amazon साल के अंत तक बिटकॉइन पेमेंट स्वीकारने की तैयारी में
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत बिटकॉइन के लिए काफी अच्छी थी, क्योंकि सोमवार को 12.5 प्रतिशत की बढ़तोरी के साथ सबसे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी 39,300 डॉलर (लगभग 29.2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। इसके बाद, बुधवार को बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin) में और तेज़ी देखने को मिली, जिसके बाद यह 40,667 डॉलर (लगभग 30.2 लाख रुपये) पर पहुंच गया। निश्चित तौर पर कीमत में यह उछाल छोटे रिटेलर्स और निवेशकों के लिए लंबे समय के बाद एक राहत की सांस थी। लेकिन, अब हफ्ते के खत्म होने के साथ इसमें एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। 

Coindesk के आंकड़ें के अनुसार, खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin Price in India) 39,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) पर थी। यह इस हफ्ते के ऑल टाइम हाई से 4% की गिरावट थी। वहीं, खबर लिखे जाने तक Ethereum ब्लॉकचेन पर आधारित कॉइन Ether अपने तीन हफ्तों के ऑल टाइम हाई पर बना था और 2,344 डॉलर (लगभग 1.74 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। 

इसके अलावा, सोमवार को लंबे समय बाद अच्छा प्रदर्शन करते हुए डॉजकॉइन 0.23 डॉलर (लगभग 17 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था और अब हफ्ते के खत्म होने के साथ इसकी कीमत (Dogecoin price in India) 0.20 डॉलर (लगभग 14.8 रुपये) पर आ गई। 

पिछले हफ्ते क्रिप्टोकरेंसी उत्साही और Tesla के बॉस एलन मस्क ने कहा था कि कार निर्माता अपने ऊर्जा उपयोग पर उचित परिश्रम करने के बाद बिटकॉइन को पेमेंट रूप में स्वीकार करना फिर से शुरू कर सकता है। इसने मई में इस तरह के भुगतानों को निलंबित कर दिया था, जिससे एक तेज क्रिप्टो सेलऑफ को बढ़ावा मिला। 

Twitter के बॉस जैक डोर्सी ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि डिजिटल मुद्रा सोशल मीडिया फर्म के भविष्य का एक "बड़ा हिस्सा" है। रविवार को लंदन के City A.M. अखबार ने एक अज्ञात "अंदरूनी सूत्र" का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया कि Amazon साल के अंत तक बिटकॉइन पेमेंट स्वीकार करना चाहती है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »