Bitcoin का लगातार गिरना जारी, Altcoins को हो रहा है फायदा

CoinSwitch Kuber पर ईथर पिछले 24 घंटों में 0.67 प्रतिशत गिरकर 4,572 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) हो गया है।

Bitcoin का लगातार गिरना जारी, Altcoins को हो रहा है फायदा

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन 1.27 प्रतिशत से अधिक गिर गया।

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन में पिछले 24 घंटों में 1.2 प्रतिशत की गिरावट।
  • शीबा इनु की कीमत 0.000044 डॉलर (लगभग 0.003285 रुपये) पर है।
  • Cardano, Uniswap और Ripple की कीमत में इजाफा।
विज्ञापन
Bitcoin ने पिछले वीकेंड में रिकवरी के संकेत दिखाए लेकिन फिर से इसकी कीमत में गिरावट आई है। बिटकॉइन वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 62,320 डॉलर (लगभग 46.4 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है, जबकि CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों में 56,884 डॉलर (लगभग 42.3 लाख रुपये) पर बना हुआ है। एक दिन पहले 3.67% की गिरावट पर ट्रेड बंद होने के बाद पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन 1.27 प्रतिशत से अधिक गिर गया। पिछले एक हफ्ते में, बिटकॉइन में 9% से अधिक की गिरावट आई है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके लिए डिजिटल एसेट ब्रोकरों को 2023 से इंटरनल रिवेन्यू सर्विस में ट्रांजैक्शन को रिकॉर्ड और रिपोर्ट करना होगा। 

संघर्ष अकेले Bitcoin के लिए नहीं है। CoinSwitch Kuber पर ईथर पिछले 24 घंटों में 0.67 प्रतिशत गिरकर 4,572 डॉलर (लगभग 3.4 लाख रुपये) हो गया है। जबकि ग्लोबल एक्सचेंजों की कीमतों में मार्केट कैप द्वारा दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 4,171 डॉलर (लगभग 3.1 लाख रुपये) आंकी गई है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि इथेरियम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी ने 10 नवंबर के अपने उच्चतम 4,870 डॉलर (लगभग 3.61 लाख रुपये) के स्तर के बाद से कीमत में लगभग 13% की गिरावट देखी है।

Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर एडुल पटेल ने कहा, "पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कॉन्सॉलिडेटेड (समेकित) रही। बिटकॉइन 57,000 डॉलर [लगभग 42.4 लाख रुपये] के निशान की ओर गिरने के साथ, बीयर्स अधिक एक्टिव हो रहे हैं। BTC डोमिनेंस 42% से नीचे गिर गया, जो बताता है कि वर्तमान में BTC की तुलना में altcoins में अधिक तेजी है। आने वाले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट एक रेंज में सीमित रहने की संभावना है।"

मार्केट ट्रैकर निश्चित रूप से संकेत देता है कि इस सप्ताह के लिए altcoins ही फोकस में रहेंगे। Cardano, Uniswap और Ripple सभी का प्राइस पिछले 24 घंटों में बढ़ा है, जबकि Polkadot और Tether लाल रंग में दिखे। हालांकि इन दोनों ही कॉइन की कीमतों में कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है। 

मीम कॉइन Dogecoin और Shiba Inu ने पिछले कुछ हफ्तों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और यह सिलसिला DOGE के लिए जारी है। डॉजकॉइन वर्तमान में पिछले 24 घंटों में 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.24 डॉलर (लगभग 18.21 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। शीबा इनु की कीमत 0.000044 डॉलर (लगभग 0.003285 रुपये) है, जो 1.46 प्रतिशत ऊपर है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार की गिरावट को देखते हुए ऐसा मालूम होता है कि मार्केट ने अल साल्वाडोर की Bitcoin city बनाने की योजना पर नकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की है। राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा कि शहर एक बड़े सिक्के के आकार की नकल करते हुए गोलाकार बनाया जाएगा। साथ ही यह कोंचगुआ ज्वालामुखी के आकार से मिलता होगा। ताकि बिटकॉइन माइनिंग के साथ-साथ शहर को एनर्जी की सप्लाई करने के लिए जीयोथर्मल एनर्जी का उपयोग किया जा सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »