Bitcoin में गिरावट पर खरीदारी करना पड़ सकता है भारी

क्रिप्टो मार्केट में प्राइसेज का मूवमेंट हैरान करने वाला है और इससे गिरावट पर खरीदने करने का मौका खोज रहे ट्रेडर्स के लिए रिस्क भी बढ़ा है

Bitcoin में गिरावट पर खरीदारी करना पड़ सकता है भारी

बिटकॉइन का प्राइस मंगलवार को गिरकर 29,731 डॉलर तक हो गया

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह बिटकॉइन में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई थी
  • फेडरल रिजर्व ने पिछले सप्ताह रेट में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी
  • Ether का प्राइस सोमवार को गिरकर लगभग 2,360 डॉलर हो गया था
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin पर इंटरेस्ट रेट्स के बढ़ने का बड़ा असर हो सकता है। इससे ऐसे इनवेस्टर्स के लिए रिस्क बढ़ सकता है जो बिटकॉइन में गिरावट का फायदा उठाकर इसमें खरीदारी करना चाहते हैं। यह क्रिप्टोकरेंसी टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयर्स जैसे अन्य रिस्क वाले एसेट्स के साथ गिरी है। इसके पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से पिछले सप्ताह रेट्स में बढ़ोतरी करना एक बड़ा कारण है। 

फेडरल रिजर्व की ओर से तीन वर्ष पहले तक रेट्स में बढ़ोतरी करने का बिटकॉइन पर असर नहीं पड़ा था। इसके अलावा शेयर्स में गिरावट से भी इसके मूवमेंट का जुड़ाव नहीं था। क्रिप्टो मार्केट में प्राइसेज का मूवमेंट हैरान करने वाला है और इससे गिरावट पर खरीदने करने का मौका खोज रहे ट्रेडर्स के लिए रिस्क भी बढ़ा है। बिटकॉइन का प्राइस मंगलवार को गिरकर 29,731 डॉलर तक हो गया। यह पिछले 10 महीनों में इसका सबसे निचला लेवल है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जो इस वर्ष की शुरुआत से इसका सबसे अधिक साप्ताहिक नुकसान था। 

क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Stack Funds के COO Matt Dibb ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि जब बिटकॉइन इस लेवल पर है। पिछले एक वर्ष में गिरावट पर बिटकॉइन को खरीदने के लिए अच्छा मौका था लेकिन स्थिति इस बार अलग है। अगले कुछ महीनों या वर्षों में इन्फ्लेशन और रेट्स बढ़ने से फाइनेंशियल मार्केट्स के लिए सेंटीमेंट कमजोर हो सकता है। इसका असर बिटकॉइन पर भी पड़ने की आशंका है।" फेडरल रिजर्व ने पिछले सप्ताह रेट में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जो 22 वर्षों में सबसे अधिक है। जून और जुलाई में भी रेट में इतनी ही बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना इंटरेस्ट के फंड मिलने का दौर समाप्त हो चुका है। इनवेस्टर्स अपने तरीकों में बदलाव कर रहे हैं। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस सोमवार को गिरकर लगभग 2,360 डॉलर हो गया था। यह फरवरी के बाद से इसका लो लेवल है। अन्य ऑल्टकॉइन्स में भी काफी बिकवाली हुई है जिससे इनके प्राइसेज घट गए हैं। कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्ती होने का असर भी इस मार्केट पर हो सकता है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Federal Reserve, Rate, Bitcoin, Market, Inflation, Purchase, Ether, Investors
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »