क्रिप्टो एक्सचेंजों से 9 अरब डॉलर से ज्यादा के लाखों Bitcoin कोल्ड स्टोरेज में पहुंचे 

इस वर्ष कुछ बड़ी क्रिप्टो फर्में बैंकरप्ट हुई हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के बैंकरप्ट होने से मार्केट को काफी नुकसान हुआ है

क्रिप्टो एक्सचेंजों से 9 अरब डॉलर से ज्यादा के लाखों Bitcoin कोल्ड स्टोरेज में पहुंचे 

क्रिप्टो एक्सचेंजों और फर्मों पर हैकर्स के लगातार हमलों से भी क्रिप्टो इनवेस्टर्स की चिंता बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष कुछ बड़ी क्रिप्टो फर्में बैंकरप्ट हुई हैं
  • क्रिप्टोकरेंसीज को कुछ इनवेस्टर्स इन्हें हार्डवेयर वॉलेट्स में रखते हैं
  • बिटकॉइन पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 68,000 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचा था
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में इस वर्ष भारी गिरावट आई है। ऐसा अनुमान है कि मौजूदा वर्ष में लगभग 5.5 लाख बिटकॉइन क्रिप्टो एक्सचेंजों से निकल गए हैं। बिटकॉइन के 16,858 डॉलर के मौजूदा प्राइस पर इनकी वैल्यू 9.2 अरब डॉलर से अधिक की है। 

ऑन-चेन एनालिटिक्स फर्म Glassnode का कहना है कि ये बिटकॉइन कोल्ड स्टोरेज में पहुंचे हैं, जो नॉन-इंटरनेट क्रिप्टो वॉलेट्स होते हैं। इनमें हार्डवेयर वॉलेट्स या पेपर वॉलेट्स शामिल हैं। इस वर्ष कुछ बड़ी क्रिप्टो फर्में बैंकरप्ट हुई हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के बैंकरप्ट होने से इस मार्केट को काफी नुकसान हुआ है। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंजों और फर्मों पर हैकर्स के लगातार हमलों से भी क्रिप्टो इनवेस्टर्स की चिंता बढ़ी है। क्रिप्टोकरेंसीज को सुरक्षित रखने के लिए कुछ इनवेस्टर्स इन्हें हार्डवेयर या पेपर वॉलेट्स में ट्रांसफर कर देते हैं या इन्हें बेचकर अपनी रकम विड्रॉ करते हैं। 

बिटकॉइन की लगभग 2.1 करोड़ टोकन्स की कुल निर्धारित सप्लाई में से मार्केट में 1.92 करोड़ से कुछ अधिक टोकन्स ही हैं। Glassnode ने बताया कि क्रिप्टो एक्सचेंजों पर स्टोर बिटकॉइन रिजर्व सर्कुलेशन में मौजूद इसकी सप्लाई का 12 प्रतिशत से कम हैं। क्रिप्टो एक्सचेंजों  FTX, Binance और Coinbase से क्रमशः लगभग 70,000 बिटकॉइन, 90,000 बिटकॉइन और दो लाख बिटकॉइन मूव किए जाने की रिपोर्ट है। 

पिछले वर्ष क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 लाख करोड़ डॉलर से अधिक था, जो इस वर्ष घटकर लगभग 808 अरब डॉलर रह गया है। पिछले सात वर्षों में बिटकॉइन खरीदने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है। इस अवधि में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 68,000 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचा था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »