Bitcoin की 30 प्रतिशत सप्लाई नुकसान में, जानें होल्ड करने वालों के लिए क्या है संकेत

ऑल-टाइम हाई के समय पर जिन निवेशकों ने दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था, वे अब बड़े नुकसान को झेल रहे हैं, और अगर बाजार के कारकों को देखा जाए या एक्सपर्ट्स की मानी जाए, तो अस्थिरता के जारी रहने की उम्मीद है।

Bitcoin की 30 प्रतिशत सप्लाई नुकसान में, जानें होल्ड करने वालों के लिए क्या है संकेत

BTC फ्यूचर्स में ओपन इंटरेस्ट लगभग 250,000 बिटकॉइन (लगभग 77,911 करोड़ रुपये के आसपास) है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) नवंबर 2021 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर थी
  • इसके बाद से कीमत एक तिहाई गिर चुकी है
  • 70% या उससे अधिक गिरने पर नुक्सान में चल रहे निवेशक निकाल सकते हैं पैसा
विज्ञापन
बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) नवंबर 2021 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, जिसके बाद से बिटकॉइन इस वैल्यू के एक तिहाई से अधिक गिर गया है। ऑल-टाइम हाई के समय पर जिन निवेशकों ने दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था, वे अब बड़े नुकसान को झेल रहे हैं, और अगर बाजार के कारकों को देखा जाए या एक्सपर्ट्स की मानी जाए, तो अस्थिरता के जारी रहने की उम्मीद है। ऑन-चेन डेटा प्रदाता, Glassnode के अनुसार, BTC सर्कुलेशन का 5.7 मिलियन, 30 प्रतिशत वर्तमान में नुकसान में हैं।

Glassnode ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि इस क्रिप्टो का मौजूदा लेवल ऐतिहासिक और मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण है। जैसा कि मई 2020 के क्रैश के बाद नोटिस किया गया था कि हर बार जब "लाभ देख रही" बिटकॉइन सप्लाई का हिस्सा 70% या उससे नीचे गिरता है, बाजार में तेजी देखी गई है।

ब्लॉग में लिखा गया है कि इस लेवल पर होने वाली प्रतिक्रिया बिटकॉइन मार्केट की मध्यम अवधि की दिशा में गहरी जानकारी प्रदान करेगी। यदि कॉइन इससे ज्यादा गिरता है, तो नुकसान झेल रहे सैलर अपना हिस्सा बेचने के लिए मजबूर हो सकते हैं, जबकि भारी निवेश एक बहुत आवश्यक मनोवैज्ञानिक राहत प्रदान कर सकता है, और अधिक कॉइन वापस लाभ में आाएंगे।

हालांकि, जैसे ही चीजें स्थिर होती हैं, दोनों तेजी और मंदी के संकेतक आते हैं, जिससे यह बताना मुश्किल हो जाता है कि आने वाले हफ्तों में क्रिप्टो बाजार किस तरफ झूल सकता है। लेकिन बिटकॉइन डेरिवेटिव्स मार्केट में ओपन इंटरेस्ट से पता चलता है कि निवेशकों का एक खास ग्रुप नुकसान उठाने के लिए तैयार है। इस मामले में ओपन इंटरेस्ट से तात्पर्य है कि बीटीसी होल्डर्स ने भविष्य में किसी भी पॉइन्ट पर एक फिक्स कीमत को हिट करने के लिए बिटकॉइन पर दांव लगाया है, जो कम भी हो सकती है और ज्यादा भी।

मार्केट इंटेलिजेंस फर्म द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑन-चेन आंकड़ों के अनुसार, BTC फ्यूचर्स में ओपन इंटरेस्ट लगभग 250,000 बिटकॉइन (लगभग 77,911 करोड़ रुपये के आसपास) है और यह आंकड़ा "ऐतिहासिक रूप से ऊंचा स्तर" है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, bitcoin news in hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »