अमेरिकी सीनेट ने Apple औैर Google से जाली क्रिप्टो ऐप्स पर मांगी जानकारी

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम्स की संख्या बढ़ने के कारण अमेरिका में अथॉरिटीज इस सेगमेंट की कड़ी स्क्रूटनी कर रही हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 17:25 IST
ख़ास बातें
  • FBI ने क्रिप्टो स्कैम्स से इनवेस्टर्स को बड़े खतरे की चेतावनी दी है
  • Apple और Google के उत्तर का इंतजार किया जा रहा है
  • हाल ही में हॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर के क्रिप्टो स्कैम का मामला हुआ था

इन कंपनियों से जाली ऐप्स से निपटने के तरीकों के बारे में बताने को कहा गया है

ग्लोबल टेक कंपनियों  Apple और Google से जाली क्रिप्टो ऐप्स से निपटने के उनके तरीकों के बारे में अमेरिका में जानकारी मांगी गई है। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम्स की संख्या बढ़ने के कारण अमेरिका में अथॉरिटीज इस सेगमेंट की कड़ी स्क्रूटनी कर रही हैं। एक अनुमान के अनुसार, इन स्कैम्स में पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष मार्च तक अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को एक अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। 

सीनेट की बैंकिंग कमेटी के प्रमुख Sherrod Brown की ओर से इन कंपनियों को पत्र भेजकर उनके ऐप स्टोर और प्लेस्टोर पर उपलब्ध क्रिप्टो से जुड़े ऐप्स के साथ ही जाली ऐप्स से निपटने के तरीकों के बारे में बताने को कहा गया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि जाली क्रिप्टो ऐप्स से इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हो रहा है। पत्र में Brown ने कहा है, "सायबर अपराधियों ने फर्मों के लोगो, नाम और पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी चुराकर जाली मोबाइल ऐप्स बनाए हैं। इस वजह से ऐप स्टोर्स के लिए सुरक्षा के उपाय करना जरूरी है।" 
Advertisement

इन कंपनियों से पत्र में पूछा गया है, "आपके ऐप स्टोर ने जाली क्रिप्टो ऐप्स को हटाने के लिए कार्रवाई की है या नहीं? अगर ऐसा किया गया है, तो उसके बारे में जानकारी दें।" इस पर Apple और Google के उत्तर का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में  हॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर Ryan Felton के क्रिप्टो स्कैम करने का मामला हुआ था। Felton ने अपने बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए क्रिप्टो इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी की थी। कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में शामिल रहे  Felton ने स्कैम से लगभग 25 लाख डॉलर हासिल करने की जानकारी दी है। यह स्कैम दो इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के जरिए किया गया था। इनमें से एक 'FLiK' कहे जाने वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और दूसरा क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSpark के लिए था। 

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म FLiK के प्रचार में दावा किया गया था कि यह नेटफ्लिक्स को पीछे छोड़ देगा। CoinSpark के ICO में इनवेस्टर्स को बताया गया था एक्सचेंज के मुनाफे में से 25 प्रतिशत डिविडेंड के तौर पर दिया जाएगा। इन दोनों ICO में इनवेस्टर्स ने दिलचस्पी ली थी लेकिन इनसे रिटर्न केवल Felton को मिला था। Felton पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, FBI, Scam, Apple, Investors, Google, Hollywood, Regulators
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.