अमेरिका के राज्य में पारित हुआ Blockchain टास्क फोर्स बनाने का बिल

इससे Utah की ओर से अमेरिकी सरकार को पॉलिसी से जुड़े कार्यों का सुझाव दिया जा सकेगा। टास्क फोर्स बनाने के बारे में लगभग तीन वर्ष पहले बातचीत शुरू होने के बाद यह बिल पारित हुआ है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 मई 2022 08:56 IST
ख़ास बातें
  • इस बिल को फरवरी में प्रस्तुत किया गया था
  • इस पर राज्य के गर्वनर ने हस्ताक्षर किए हैं
  • इससे पहले अमेरिका के एक अन्य राज्य हवाई ने ऐसा ही बिल पारित किया था

टास्क फोर्स में क्रिप्टो, ब्लॉकचेन और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखने वाले मेंबर्स शामिल होंगे

अमेरिकी राज्य Utah में एक ब्लॉकचेन और डिजिटल इनोवेशन टास्क फोर्स बनाने के लिए बिल पारित किया गया है। इससे Utah की ओर से अमेरिकी सरकार को पॉलिसी से जुड़े कार्यों का सुझाव दिया जा सकेगा। टास्क फोर्स बनाने के बारे में लगभग तीन वर्ष पहले बातचीत शुरू होने के बाद यह बिल पारित हुआ है। इसे फरवरी में प्रस्तुत किया गया था और इस पर Utah के गर्वनर Spencer Cox ने हस्ताक्षर किए हैं। 

बिल में कहा गया है, "टास्क फोर्स का उद्देश्य राज्य में ब्लॉकचेन, डिजिटल इनोवेशन और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए पॉलिसी से जुड़े सुझावों पर विचार और लागू करना है।" टास्क फोर्स में क्रिप्टो, ब्लॉकचेन और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखने वाले 20 मेंबर्स शामिल होंगे। राज्य के गर्वनर, स्पीकर और सीनेट के अध्यक्ष को प्रत्येक टीम के लिए अधिकतम पांच प्रतिनिधि चुनने की जिम्मेदारी दी जाएगी। टास्क फोर्स को प्रत्येक वर्ष नवंबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट राज्य की सीनेट की लेजिस्लेटिव मैनेजमेंट कमेटी और बिजनेस एंड लेबर इंटरिम कमेटी के सामने रखनी होगी। 
Advertisement

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने हाल ही में क्रिप्टो से जुड़े अपराधों और फ्रॉड से निपटने के लिए अपनी क्रिप्टो एसेट्स एंड सायबर यूनिट में स्टाफ की संख्या बढ़ाने का फैसला किया था। स्टाफ की संख्या को 30 से बढ़ाकर लगभग 50 किया जाएगा। इससे क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून के उल्लंघनों के खिलाफ SEC की मामला चलाने की क्षमता बढ़ेगी।

इससे पहले अमेरिका के एक अन्य राज्य हवाई ने क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन रेगुलेशन के लिए टास्क फोर्स बनाने से जुड़ा एक बिल पारित किया था। यह टास्क फोर्स क्रिप्टो और ब्लॉकचेन इंडस्ट्री की जांच और उसे रेगुलेट करेगी। कॉमर्स एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (CPN) और वेज एंड मीन्स (WAM) कमेटियों ने इस बिल के पक्ष में वोट दिया था। हवाई में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि सरकार कैसे क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की निगरानी और उसे रेगुलेट कर सकती है। हवाई स्टेट सीनेट के प्रेसिडेंट Ron Kouchi को लिखे एक पत्र में मेंबर्स Donovan Dela Cruz और Roz Baker ने ब्लॉकचेन एंड क्रिप्टोकरेंसी टास्क फोर्स बनाने का पक्ष लिया था। इस टास्क फोर्स का प्रस्ताव बिल में दिया गया था। पत्र में कहा गया था कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल और रेगुलेशन में काफी संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, Task force, Technology, America, Policy, SEC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.