Zomato ने बंद की 200 से अधिक शहरों में सर्विस

जोमाटो ने बताया है कि इन शहरों में पिछली कुछ तिमाहियों से ऑर्डर्स की संख्या कम होने के कारण यह फैसला किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 19:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों में यह जानकारी दी है
  • दिसंबर तिमाही में जोमाटो का लॉस बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर पहुंच गया
  • फूड डिलीवरी बिजनेस में कड़ा कॉम्पिटिशन है

पिछले वर्ष Amazon ने देश में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस बंद करने का फैसला किया था

ऐप के जरिए फूड डिलीवरी की सर्विस देने वाली Zomato ने पिछले महीने लगभग 225 शहरों में अपनी सर्विस बंद की है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों में यह जानकारी दी है। जोमाटो ने बताया है कि इन शहरों में पिछली कुछ तिमाहियों से ऑर्डर्स की संख्या कम होने के कारण यह फैसला किया गया है। 

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को भेजे पत्र में कहा है, "पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद से फूड डिलीवरी बिजनेस में मंदी है। यह ट्रेंड पूरे देश में देखा जा रहा है। इस वजह से तीसरी तिमाही में जोमाटो के GOV में बढ़ोतरी केवल 0.7 प्रतिशत की रही। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर GOV में 21 प्रतिशत की ग्रोथ रही है।" GOV में टैक्स, कस्टमर डिलीवरी चार्जेज, टिप को छोड़कर सभी डिस्काउंट की कुल वैल्यू होती है। कंपनी की दिसंबर तिमाही में यह वैल्यू 6,680 करोड़ रुपये की थी। 
Advertisement

जोमाटो ने इस महीने की शुरुआत में अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के लिए रिजल्ट्स में बताया था कि उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 75 प्रतिशत बढ़कर 1,948 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, कंपनी का लॉस बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें कंपनी की यूनिट Blinkit और Hyperpure के आंकड़े शामिल हैं। कंपनी का वर्ष-दर-वर्ष आधार पर फूड डिलीवरी से एडजस्टेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इसमें कमी हुई है। 

पिछले वर्ष के अंत में पिछले महीने ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने देश में अपनी फूड डिलीवरी बंद करने का फैसला किया था। कंपनी को इस बिजनेस में Swiggy और Zomato से कड़ी टक्कर मिल रही थी। इससे पहले एमेजॉन ने अपनी एडटेक यूनिट को भी बंद किया था। कंपनी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर से यह सर्विस बंद करने की जानकारी दी थी। कंपनी की इस यूनिट को Amazon Food कहा जाता है। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर तक पेमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी अन्य देनदारियों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। कंपनी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया था कि रेस्टोरेंट पार्टनर्स को कंपनी के टूल्स और रिपोर्ट्स का जनवरी के अंत तक एक्सेस जारी रहेगा। Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए देश में Amazon Food को बेंगलुरु से शुरू किया गया था और बाद में इसे बढ़ाया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.