WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की चिंता के बीच Zoho ने Arattai ऐप से Username आधारित अकाउंट फीचर हटाने का फैसला किया है। कंपनी ने इसे रेगुलेटरी बदलावों का पालन बताया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Zoho ने Arattai से Username अकाउंट फीचर हटाने का ऐलान किया
  • सरकार ने Meta, Telegram और Signal से मांगा है स्पष्टीकरण
  • WhatsApp ने Username फीचर के साथ कई सिक्योरिटी उपायों का दावा किया

Photo Credit: Arattai

भारत में WhatsApp के आने वाले Username फीचर को लेकर चल रही बहस के बीच अब Zoho ने भी बड़ा फैसला लिया है। Zoho के को-फाउंडर Sridhar Vembu ने घोषणा की है कि कंपनी अपने मैसेजिंग ऐप Arattai से Username आधारित अकाउंट फीचर हटाने जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह कदम रेगुलेटरी बदलावों का पालन करने के लिए उठाया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल भारत सरकार ने किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर Username फीचर पर बैन नहीं लगाया है, बल्कि इससे जुड़े प्राइवेसी, सिक्योरिटी और साइबर फ्रॉड के जोखिमों को लेकर कंपनियों से जवाब मांगा गया है।

हाल ही में WhatsApp के नए CEO Kunal Shah ने प्लेटफॉर्म पर Username फीचर लाने की घोषणा की थी। इसके बाद भारत सरकार ने Meta से इस फीचर को फिलहाल रोकने और इसके सिक्योरिटी व प्राइवेसी पहलुओं पर जानकारी देने को कहा। इसी बीच Sridhar Vembu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि Arattai में मौजूद Username आधारित अकाउंट सिस्टम को बंद किया जाएगा ताकि रेगुलेटरी बदलावों का पालन किया जा सके।

Advertisement

Arattai को Zoho ने साल 2021 में लॉन्च किया था, लेकिन पिछले साल यह ऐप WhatsApp के भारतीय ऑप्शन के रूप में काफी चर्चा में आया था। इस ऐप में यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए केवल Username के जरिए दूसरे लोगों से जुड़ सकते थे। अब कंपनी इसी फीचर को हटाने की तैयारी कर रही है।

We will be disabling the user name based account feature in Arattai, to comply with the regulatory change.

Thank you 🙏

— Sridhar Vembu (@svembu) July 2, 2026

दरअसल, भारत सरकार ने अभी तक Username फीचर पर कोई बैन नहीं लगाया है। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Meta, Telegram और Signal से यह स्पष्ट करने को कहा है कि Username सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड या फर्जी पहचान बनाने जैसी घटनाओं को कैसे रोका जाएगा। Telegram और Signal में पहले से ही Username के जरिए बिना फोन नंबर शेयर किए बातचीत करने की सुविधा मौजूद है।

Advertisement

WhatsApp ने अपने नए Username फीचर के साथ कई सिक्योरिटी उपायों की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, मशहूर हस्तियों और संस्थाओं से जुड़े कुछ Username रिजर्व रखे जाएंगे ताकि कोई उनकी पहचान की नकल न कर सके। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो चार अंकों का एक Username Key भी चालू कर सकते हैं, जिससे केवल Username जानने वाला व्यक्ति भी तब तक मैसेज नहीं भेज सकेगा जब तक उसके पास वह यूनिक कोड न हो। WhatsApp का यह भी कहना है कि Username के लिए कोई पब्लिक सर्च डायरेक्टरी नहीं होगी, जिससे स्पैम और अनचाहे मैसेज कम हो सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.