Youtube हुआ डाउन? दुनियाभर में हजारों यूजर्स ने झेली परेशानी!

वैश्विक स्‍तर पर आउटेज को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्‍टर (Downdetector) के अनुसार, दुनियाभर में YouTube यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को एक्‍सेस करने में समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Youtube हुआ डाउन? दुनियाभर में हजारों यूजर्स ने झेली परेशानी!

Youtube : बीते दिनों यूट्यूब से जुड़े एक और मामले में यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की गई थी। कहा गया था कि एक ई-मेल फ‍िंशिग स्‍कैम के तहत उन्‍हें निशाना बनाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • यूट्यूब के डाउन होने की खबरें आज सामने आईं
  • कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की
  • डाउनडिटेक्‍टर ने भी समस्‍या को रिपोर्ट किया
विज्ञापन
क्‍या Youtube डाउन है? यह सवाल खड़ा हो रहा है, क्‍योंकि दुनियाभर में लोग यूट्यूब स्‍ट्रीम करने के दौरान आ रही समस्‍याओं को रिपोर्ट कर रहे हैं। वैश्विक स्‍तर पर आउटेज को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्‍टर (Downdetector) के अनुसार, दुनियाभर में YouTube यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को एक्‍सेस करने में समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है।  यूट्यूब को लेकर यूजर्स को हो रही समस्‍याओं के बारे में डाउनडिटेक्‍टर की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। इसके मुताबिक, यूजर्स रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि YouTube को 9:17 PM EDT के बाद से समस्या हो रही है। 

भारतीय समय के अनुसार, यह समस्‍या सुबह 6:47 बजे पीक पर रही होगी। खबर लिखे जाने तक डाउनडिटेक्‍टर के ट्वीट को 5 घंटे हो गए थे। गैजेट्स 360 हिंदी की टीम ने यूट्यूब ऐप को स्‍ट्रीम करके देखा। हमें कोई परेशानी नहीं हुई। वीडियो बिना किसी रुकावट के प्‍ले हो रहे थे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूट्यूब आउटेज से जुड़ी शिकायतें सोशल मीडिया में भी देखने को मिलीं। बड़ी संख्‍या में लोगों ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। सभी शिकायतें 11 अप्रैल के लिए थीं और यूजर्स का कहना था कि यूट्यूब लोड नहीं हो रहा है।  
 
 
 
 

बीते दिनों यूट्यूब से जुड़े एक और मामले में यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की गई थी। कहा गया था कि एक ई-मेल फ‍िंशिग स्‍कैम के तहत उन्‍हें निशाना बनाया जा सकता है। अपने ट्वीट में यूट्यूब ने लिखा था कि हमें फ‍िशिंग की कोशिशों से जुड़ी रिपोर्ट मिली है। इसमें सेंडर है no-reply@youtube.com। 

यूट्यूब ने ऐसे ई-मेल से सावधान रहने को कहा था। बताया गया था कि ऐसा ईमेल मिलता है तो किसी भी फाइल को डाउनलोड या एक्सेस न करें ...। यह संभावित रूप से एक घोटाला है। गौरतलब है कि फ‍िशिंग ई-मेल भेजकर लोगों के डेटा और अन्‍य जरूरी जानकारियां को चुराने की कोशिश भी की जाती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »