यूट्यूब गो ऐप से ऑफलाइन मोड में वीडियो देखना व शेयर करना हुआ आसान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 फरवरी 2017 17:40 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूब गो ऐप की पहली झलक हमें पिछले साल सितंबर महीने में मिली थी
  • यूज़र इस ऐप में किसी भी वीडियो को ऑफलाइन मोड में प्रिव्यू कर पाएंगे
  • डेटा नहीं रहने पर भी दोस्तों से वीडियो साझा करना संभव होगा
यूट्यूब गो ऐप की पहली झलक हमें पिछले साल सितंबर महीने में मिली थी। दरअसल, गूगल फॉर इंडिया इवेंट में इसके बारे में बताया गया था। यह ऐप ऑफलाइन केंद्रित है और ख़ासकर उन जगहों में बेहद ही कारगर साबित होगा जहां पर कनेक्टिविटी की समस्या है। यूज़र इस ऐप में किसी भी वीडियो को ऑफलाइन मोड में प्रिव्यू कर पाएंगे। और डेटा नहीं रहने की स्थिति में भी वे अपने करीबी दोस्तों से वीडियो को साझा कर सकेंगे। और वीडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन देख सकेंगे।

यूट्यूब गो ऐप को गूगल प्ले की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। और भारतीय यूज़र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लिस्टिंग के ब्योरे में लिखा है, "YouTube Go A brand new app to download, enjoy and share videos...बिना डेटा उड़ाए!" ऐप को अभी आधिकारिक तौर पर रिलीज़ नहीं किया गया है। और चेतावनी दी गई है कि इस्तेमाल के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

ऐप 8.5 एमबी का है और यह एंड्रॉयड वी4.1 जेली बीन वर्ज़न के बाद के ओएस पर चलने वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है। यूट्यूब गो ऐप में कई फ़ीचर ऑफलाइन ऐप से संबंधित हैं और कई डेटा मैनेजमेंट से भी जुड़े हैं। ऑफलाइन मोड में भी दोस्तों के साथ वीडियो साझा करने के अलावा यूज़र वीडियो को थंबनेल के ज़रिए प्रिव्यू कर सकेंगे। इसके अलावा अलग-अलग स्टोरेज में कितने डेटा की खपत होगी, यह भी जान सकते हैं।
 

यूट्यूब गो ऑफलाइन शेयरिंग फ़ीचर के बारे में गूगल ने बताया है कि यूज़र ब्लूटूथ के ज़रिए अपने नज़दीक के दोस्तों के साथ वीडियो साझा कर सकेंगे। इससे डेटा की खपत नहीं होगी। एक बार जैसे ही आपका दोस्त उस वीडियो को रिसीव करता है, इंटरनेट सिक्योरिटी चेक के बाद वीडियो चलने लगेगा। हमने इस फ़ीचर को इस्तेमाल में लाया और यह काम करता है।
Advertisement

लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी एंड्रॉयड पुलिस द्वारा दी गई है। यह ऐप अभी सिर्फ भारत में काम कर रहा है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.