• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Yahoo Messenger अब नहीं रहा, आप चाहें तो याहू चैट्स कर सकते हैं डाउनलोड

Yahoo Messenger अब नहीं रहा, आप चाहें तो याहू चैट्स कर सकते हैं डाउनलोड

एक समय मैसेजिंग की दुनिया का बादशाह माने जाने वाला Yahoo Messenger ऐप अब आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है।

Yahoo Messenger अब नहीं रहा, आप चाहें तो याहू चैट्स कर सकते हैं डाउनलोड
ख़ास बातें
  • Yahoo Messenger ऐप अब आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है
  • Yahoo Squirrel इस्तेमाल करने का सुझाव दे रही है कंपनी
  • यूज़र अपने पर्सनल कंप्यूटर या डिवाइस पर चैट हिस्ट्री डाउनलोड कर पाएंगे
विज्ञापन
एक समय मैसेजिंग की दुनिया का बादशाह माने जाने वाला Yahoo Messenger ऐप अब आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। याद रहे कि कैलिफॉर्निया की कंपनी याहू ने बीते महीने ही ऐलान किया था कि वह याहू मैसेंजर को बंद कर देगी। यूज़र अब इस ऐप में चैट्स को एक्सेस नहीं कर पाएंगे और कोई सेवा भी नहीं मिलेगी। भले ही आपने इस ऐप को अपने डिवाइस पर डाउनलोड करके रखा हो, लेकिन आप इस ऐप में लॉग इन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी की ओर से चैट को स्टोर करने का विकल्प दिया जा रहा है। Yahoo ने जानकारी दी है कि यूज़र नवंबर महीने तक अपने कंप्यूटर पर चैट हिस्ट्री को स्टोर कर पाएंगे। इसके बाद ऐप में किसी तरह का एक्सेस नहीं मिलेगा।

बीते महीने ही पता चला था कि Yahoo अपने यूज़र को इनवाइट पर चलने वाले ग्रुप मैसेजिंग ऐप Yahoo Squirrel इस्तेमाल करने का सुझाव दे रही है। यह ऐप अभी बीटा में है और यूज़र चाहें तो इनवाइट मंगा सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया, आप याहू मैसेंजर को एक्सेस नहीं कर सकते। लेकिन यूज़र अपने पर्सनल कंप्यूटर या डिवाइस पर चैट हिस्ट्री को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको डाउनलोडर रिक्वेस्ट साइट पर जाना होगा और यहां साइन करना है। इसके बाद एक वैरीफिकेशन प्रक्रिया को चुनें और फिर अकाउंट पासवर्ड डाल दें। इसके डाउनलोड पर क्लिक करें, फिर वो ईमेल आईडी डालें जहां आपको चैट हिस्ट्री मेल करना है। फिर OK पर क्लिक करें। अब आप अपने ईमेल में चैट हिस्ट्री की फाइल की जांच कर सकते हैं। इसके बाद यहीं से फाइल डाउनलोड कर लें।

अगर आपके फोन पर ऐप इंस्टॉल भी है, इसके बावजूद आप याहू मैसेंजर में साइन इन नहीं कर पाएंगे। याहू का सुझाव है कि चैट हिस्ट्री डाउनलोड कर लेने के बाद यूज़र को अपने फोन से ऐप को डिलीट कर देना चाहिए।

याद दिला दें कि Yahoo Messenger को 1998 में जैरी यैंग और डेविड फिलो द्वारा लॉन्च किया गया था। देखा जाए तो यह मैसेजिंग ऐप करीब 20 साल तक हमारी और आपकी ज़िंदगी का हिस्सा रहा है। एक वक्त पर तो याहू मैसेंजर की सेवा सबसे लोकप्रिय थी, खासकर यह ईमेल और एसएमएस मैसेजिंग का बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा था। हालांकि, स्मार्टफोन, फेसबुक और व्हाट्सऐप आ जाने के बाद सोशल मीडिया और मैसेजिंग की दुनिया पूरी तरह से बदल गई। इसका नुकसान याहू मैसेंजर को हुआ, क्योंकि धीरे-धीरे यूज़र इस प्लेटफॉर्म से दूर जाने लगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yahoo, Yahoo Messenger

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »