2 दिन के अंदर बैकअप कर लें अपना WhatsApp, इन 49 स्मार्टफोन पर बंद हा जाएगा सपोर्ट

WhatsApp का सपोर्ट पेज कहता है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप केवल Android वर्जन 4.1 या उससे नए और iOS 12 या उससे नए वर्जन पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • मैसेजिंग ऐप केवल Android वर्जन 4.1 या उससे नए वर्जन पर काम करता है
  • केवल iOS 12 या उससे नए वर्जन पर काम करने वाले iPhones करते हैं सपोर्ट
  • KaiOS 2.5 या उससे नए वर्जन वाले डिवाइस पर ही चलता है WhatsApp

लिस्ट में Apple iPhone 5 और iPhone 5c भी शामिल हैं

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जो दुनियाभर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। Android, iOS, KaiOS जैसे मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम हो या Windows, Web जैसे अन्य प्लेटफॉर्म, व्हाट्सऐप बड़े पैमाने पर डिवाइसेस को सपोर्ट करता है। हालांकि, Meta के स्वामित्व वाली कंपनी समय के साथ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर काम कर रहे स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद करती आई है। इस साल भी ऐसा ही हुआ है। इस साल कथित तौर पर 49 से ज्यादा स्मार्टफोन पर 31 दिसंबर के बाद से WhatsApp काम करना बंद कर देगा।

WhatsApp का सपोर्ट पेज कहता है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप केवल Android वर्जन 4.1 या उससे नए और iOS 12 या उससे नए वर्जन पर काम करता है। इसके अलावा, KaiOS 2.5 या उससे नए वर्जन वाले डिवाइस, जैसे JioPhone और JioPhone 2 इस ऐप को सपोर्ट करते हैं। इसका मतलब साफ है कि जो स्मार्टफोन, चाहे Android या iOS, ऊपर बताए वर्जन से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर चल रहे हैं, 31 दिसंबर 2022 के बाद से उन स्मार्टफोन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा।
Advertisement

इसपर WhatsApp का कहना है कि "टेक्नोलॉजी में लेटेस्ट प्रोग्रेस को बनाए रखने के लिए, हम नियमित रूप से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना बंद कर देते हैं, ताकि हमारे संसाधन लेटेस्ट [टेक्नोलॉजी] का सपोर्ट कर सकें। अगर हम आपके ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना बंद कर देते हैं, तो आपको व्हाट्सऐप का उपयोग जारी रखने के लिए अपने डिवाइस को अपग्रेड करना होगा, जिसके लिए आपको सूचना भी दी जाएगी।"

बता दें कि GizChina ने हाल ही में जानकारी दी थी कि फिलहाल Android वर्जन 4.1 और iOS 12 से पुराने वर्जन पर काम करने वाले स्मार्टफोन की संख्या 49 से ज्यादा है। इनमें Apple, Samsung, LG, Sony, Huawei सहित कई ब्रांड्स के पुराने फोन शामिल हैं, जिनमें दो दिन बाद, यानी 31 दिसंबर के बाद से WhatsApp काम करना बंद कर देगा। हमने इनमें से ज्यादातर स्मार्टफोन की एक लिस्ट को नीचे शेयर किया है।
Advertisement
 

इन स्मार्टफोन के लिए बंद हो जाएगा WhatsApp सपोर्ट

  • Apple iPhone 5
  • Apple iPhone 5c
  • Samsung Galaxy Ace 2
  • Samsung Galaxy Core
  • Samsung Galaxy S2
  • Samsung Galaxy S3 mini
  • Samsung Galaxy Trend II
  • Samsung Galaxy Trend Lite
  • Samsung Galaxy Xcover 2
  • Lenovo A820
  • LG Enact
  • LG Lucid 2
  • LG Optimus 4X HD
  • LG Optimus F3
  • LG Optimus F3Q
  • LG Optimus F5
  • LG Optimus F6
  • LG Optimus F7
  • LG Optimus L2 II
  • LG Optimus L3 II
  • LG Optimus L3 II Dual
  • LG Optimus L4 II
  • LG Optimus L4 II Dual
  • LG Optimus L5
  • LG Optimus L5 Dual
  • LG Optimus L5 II
  • LG Optimus L7
  • LG Optimus L7 II
  • LG Optimus L7 II Dual
  • LG Optimus Nitro HD
  • HTC Desire 500
  • Huawei Ascend D
  • Huawei Ascend D1
  • Huawei Ascend D2
  • Huawei Ascend G740
  • Huawei Ascend Mate
  • Huawei Ascend P1
  • Sony Xperia Arc S
  • Sony Xperia miro
  • Sony Xperia Neo L
  • Quad XL
  • Memo ZTE V956
  • Grand S Flex ZTE
  • Grand X Quad V987 ZTE
  • Archos 53 Platinum
  • Wiko Cink Five
  • Wiko Darknight ZT

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Support, WhatsApp Supported Devices
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.