WhatsApp ने नवंबर में 37 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट किए बैन!

नवंबर से पहले महीने यानि अक्टूबर में भी कंपनी ने 23 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया था। इस दौरान कंपनी ने कुल 23.24 लाख अकाउंट्स को बैन किया था।

WhatsApp ने नवंबर में 37 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट किए बैन!

नवंबर में प्लेटफॉर्म पर 946 शिकायतें मिलीं जिसमें 830 अकाउंट्स को बैन करने की अपील की गई थी।

ख़ास बातें
  • अक्टूबर में भी कंपनी ने 23 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया था
  • पिछले साल सरकार ने नए आईटी नियमों को लागू किया था
  • इसके मुताबिक कंपनी को हर महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट पेश करनी होती है
विज्ञापन
WhatsApp ने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने के लिए 38 लाख के लगभग अकाउंट्स पर एक्शन लिया और इन्हें बैन कर दिया है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक अधिकारिक पोस्ट में यह जानकारी दी है। इनमें से 10 लाख के लगभग ऐसे अकाउंट्स थे जो भारतीय यूजर्स द्वारा फ्लैग किए गए थे। इन सभी एक्शन लेते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इन्हें बैन कर दिया है ताकि यूजर्स को स्पैम, फिशिंग आदि हमलों से सुरक्षित रखा जा सके। नवंबर में प्लेटफॉर्म पर 946 शिकायतें यूजर्स की ओर से मिलीं जिसमें 830 अकाउंट्स को बैन करने की अपील की गई थी। 

नवंबर से पहले महीने यानि अक्टूबर में भी कंपनी ने 23 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया था। इस दौरान WhatsApp ने कुल 23.24 लाख अकाउंट्स को बैन किया था। नवंबर में बैन किए 37.16 लाख अकाउंट्स में से 9.9 लाख अकाउंट्स को कंपनी ने पहले ही बैन कर दिया था, इससे पहले कि यूजर्स उन्हें फ्लैग करते। इसी तरह अक्टूबर में भी कंपनी ने 8.11 लाख अकाउंट्स को यूजर्स के फ्लैग करने से पहले ही बैन कर दिया था। 

आईटी नियम 2021 के अंतर्गत वॉट्सऐप ने नवंबर 2021 की रिपोर्ट में कहा है कि इसने 1 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 के बीच 37 लाख 16 हजार अकाउंट्स को बैन किया है। इनमें से 9.9 लाख अकाउंट्स को यूजर्स के द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ही बैन कर दिया गया था। भारतीय अकाउंट की पहचान +91 नम्बर से की जाती है। 

पिछले साल सरकार ने नए आईटी नियमों को लागू किया था जिनके मुताबिक, 50 लाख से ज्यादा यूजर्स रखने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म को हर महीने अपनी पब्लिक कम्प्लायंस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इसमें प्लेटफॉर्म को बताना होगा कि महीनेभर में उसे कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उसके लिए क्या एक्शन लिया गया। बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भड़काऊ भाषण, गलत जानकारी और फेक न्यूज जैसी चीजें पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गई हैं जिसके कारण प्लेटफॉर्म अब इस तरह की अफवाहें और गलत जानकारी फैलाने वाले यूजर्स के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। वॉट्सऐप को नवंबर में यूजर्स द्वारा अकाउंट्स के खिलाफ अक्टूबर की तुलना में ज्यादा शिकायतें मिली हैं। नवंबर में प्लेटफॉर्म पर 946 शिकायतें मिलीं जिसमें 830 अकाउंट्स को बैन करने की अपील की गई थी। वहीं, प्लेटफॉर्म ने इसमें 73 अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लिया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »