WhatsApp इन सभी स्मार्टफोन्स पर 1 जनवरी से हो जाएगा बंद, कहीं आपका फोन...

WhatsApp ने खुद अपने FAQ page के माध्यम से जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2020 से कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करना बंद कर देगा, जिसका मतलब यह है कि जो भी फोन इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर हैं उन पर अगले साल से आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • iPhone में iOS 9 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा व्हाट्सऐप
  • Android 4.0.3 से पुराने वर्ज़न पर अगले साल से बंद होगा व्हाट्सऐप
  • WhatsApp के FAQ page पर दी जानकारी

KaiOS 2.5.1 व इससे नए वर्ज़न पर ही आप व्हाट्सऐप का लाभ उठा सकेंगे

WhatsApp लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति करता है। लोग विभिन्न फोन पर इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं, वो चाहे iOS हो, एंड्रॉयड हो या फिर KaiOS। हालांकि, हर साल की तरह अगले साल में भी कई स्मार्टफोन्स में व्हाट्सऐप की सुविधा बंद होने वाली है। जी हां, व्हाट्सऐप ने खुद अपने FAQ page के माध्यम से जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2020 से कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करना बंद कर देगा, जिसका मतलब यह है कि जो भी फोन इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर हैं उन पर अगले साल से आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

WhatsApp के FAQ page के मुताबिक, जो स्मार्टफोन Android 4.0.3 या इससे नए वर्ज़न के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं उन्हीं पर 1 जनवरी 2020 से व्हाट्सऐप सपोर्ट प्राप्त होगा। यानी कि यदि आपका फोन Android 4.0.3 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, तो अगले साल से आपको Facbook के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का लाभ नहीं मिलेगा। केवल एंड्रॉयड ही नहीं कंपनी ने iOS डिवाइस की जानकारी देते हुए बताया, कि अगले साल से iOS 9 व उससे नए वर्ज़न पर ही व्हाट्सऐप ऐप सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा KaiOS 2.5.1 व इससे नए वर्ज़न पर ही आप व्हाट्सऐप का लाभ उठा सकेंगे।

यदि आप ऐसे फोन का इस्तेमाल करते हैं, जो उपरोक्त वर्ज़न से पुराने वर्ज़न पर काम करते हैं और जो भविष्य में इन अपडेट्स के योग्य नहीं है तो आप 1 जनवरी से व्हाट्सऐप सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप iPhone 4 व उससे पुराने फोन के लिए अपडेट्स ज़ारी नहीं करेगा। यह मॉडल्स iOS 9 को सपोर्ट नहीं करते। इसके अलावा एंड्रॉयड फोन जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, उनमें Samsung Galaxy S2, Samsung Galaxy Note 3, Sony Xperia Z1, HTC One M7, Moto X व Xiaomi Mi 3 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, old operating systems
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.