WhatsApp अगले साल से कई स्मार्टफोन पर नहीं करेगा काम

WhatsApp 31 दिसंबर 2019 से विंडोज फोन्स को सपोर्ट देना बंद कर देगा। इस महीने ही माइक्रोसॉफ्ट भी Windows 10 Mobile ओएस को सपोर्ट देना बंद कर देगी।

WhatsApp अगले साल से कई स्मार्टफोन पर नहीं करेगा काम

WhatsApp आज की तारीख में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है

ख़ास बातें
  • Facebook ने 2014 में 19 बिलियन डॉलर में WhatsApp को खरीदा था
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया कॉल वेटिंग फीचर
  • WhatsApp ने अपने ब्लॉग में दी सेवा बंद करने की दी जानकारी
विज्ञापन
WhatsApp दुनियाभर के लाखों पुराने स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। क्योंकि कंपनी ने इन स्मार्टफोन से सपोर्ट वापस लेने का फैसला किया है। विंडोज फोन के सभी यूज़र्स 31 दिसंबर 2019 के बाद व्हाट्सऐप नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे। यह जानकारी व्हाट्सऐप की मालिक कंपनी Facebook ने दी। 1 फरवरी 2020 से आईओएस 8 या उससे पुराने वर्ज़न वाले पर चलने वाले किसी iPhone को व्हाट्सऐप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा 2.3.7 या पुराने वर्ज़न पर चलने वाले Android स्मार्टफोन के साथ भी ऐसा ही होगा।

ये सारा जानकारियां WhatsApp ने अपने ब्लॉग में दी। इसके अलावा फ्रिक्वेंटली आस्क्ड क्यूएश्चन (FAQ) पेज पर भी यह सारी जानकारियां उपलब्ध हैं।  Facebook की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने कहा, "इन ऑपरेटिंग सिस्टम के यूज़र्स पहले से नया व्हाट्सऐप अकाउंट क्रिएट नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें मौज़ूदा अकाउंट को वैरिफाई करने की सुविधा भी नहीं मिल रही है।"

WhatsApp 31 दिसंबर 2019 से विंडोज फोन्स को सपोर्ट देना बंद कर देगा। इस महीने ही माइक्रोसॉफ्ट भी Windows 10 Mobile ओएस को सपोर्ट देना बंद कर देगी।

यह भी पढ़ें-  WhatsApp Groups में खुद को एड होने से ऐसे बचाएं

यह भी पढ़ें-  WhatsApp Fingerprint Lock: ऐसे करें सेटअप

याद रहे कि Facebook ने 2014 में 19 बिलियन डॉलर में WhatsApp को खरीदा था। कंपनी का मकसद था कि इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को मैसेंजर और इंस्टाग्राम जैसी उसकी अन्य सेवाओं के साथ इंटीग्रेट किया जा सकेगा।

याद रहे कि Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने इस महीने ही एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नए अपडेट को रोल आउट किया था। व्हाट्सऐप के नए अपडेट के साथ यूज़र्स को कॉल वेटिंग फीचर मिल गया है। जैसा कि नाम से संकेत मिलता है कि जब यूज़र व्हाट्सऐप पर एक कॉल पर बात कर रहे होंगे तो उन्हें व्हाट्सऐप पर आने वाली दूसरी कॉल का अलर्ट मिलेगा। दूसरी इनकमिंग व्हाट्सऐप कॉल अब खुद-ब-खुद डिस्कनेक्ट होने के बजाय यूज़र को अलर्ट प्राप्त होने के साथ ही यूज़र को दो विकल्प भी दिखाई देंगे, पहला Decline और दूसरा End & Accept। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, WhatsApp, Windows Phone, iOS 8
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »