व्हाट्सऐप पर ऐसे करें वीडियो कॉलिंग

व्हाट्सऐप पर ऐसे करें वीडियो कॉलिंग
ख़ास बातें
  • वीडियो कॉलिंग के आधिकारिक लॉन्च के बारे में अभी पता नहीं चला है
  • एंड्रॉयड व बीटा ऐप पर वीडियो कॉलिंग फ़ीचर उपलब्ध है
  • वीडियो कॉलिंग करने के लिए दोनों यूज़र के पास व्हाट्सऐप बीटा ऐप होना चाहिए
विज्ञापन
व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को कुछ दिनों पहले ही व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और विंडोज़ बीटा ऐप में शुरू किया गया था। हालांकि, अभी वीडियो कॉलिंग को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि अब वह दिन दूर नहीं है जब यह फ़ीचर हर किसी के लिेए उपलब्ध होगा।

अगर आपके पास पहले से लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा ऐप है तो वीडियो कॉलिंग फ़ीचर आपके लिए उपलब्ध है। क्योंकि कई सारे यूज़र के लिए इसे पहले ही जारी कर दिया गया है। व्हाट्सऐप यूज़र बेहद आसानी से वीडियो कॉल कर सकते हैं। व्हाट्सऐप से वीडियो कॉल करने के तरीके:
  1. व्हाट्सऐप खोलें
  2. कॉन्टेक्ट टैब में जाए
  3. उन यूज़र को खोजें और टैप करें जिन्हें आप कॉल करना चाहते हैं
  4. स्क्रीन पर सबसे ऊपर बने फोन आइकन पर टैप करें
  5. अब दिख रहे विकल्प में वीडियो कॉल चुनें
बस हो गया, इस तरह आप पहली बार व्हाट्सऐप से वीडियो कॉल कर पाएंगे।


ध्यान रखें कि व्हाट्सऐप से वीडियो कॉलिंग करने के लिए दोनों यूज़र के पास व्हाट्सऐप बीटा ऐप होना चाहिए। इसके अलावा सफलतापूर्वक वीडियो कॉल खत्म होने के बाद व्हाट्सऐप आपसे फीडबैक भी मांग सकता है।

चूंकि अभी व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर बीटा वर्ज़न में है इसलिए इस फ़ीचर का लाभ तुरंत लेने के लिए आपको व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप करना होगा। एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम में साइन अप करने के लिए ये तरीके अपनाएं।
  1. गूगल प्ले में जाएं और व्हाट्सऐप सर्च करें
  2. व्हाट्सऐप की गूगल प्ले लिस्टिंग खोलें
  3. पेज पर सबसे नीचे स्क्रॉल करें
  4. जिस सेक्शन में बीटा टेस्टर दिखे उसमें 'आई एम इन' पर टैप करें
  5. अगले स्क्रीन पर पुष्टि करें और कुछ मिनट इंतज़ार करें
  6. गूगल प्ले पर व्हाट्सऐप लिस्टिंग पेज पर वापस आएं
  7. अब व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न पर अपडेट करने का विकल्प दिखेगा
  8. ऐप अपडेट करें

बधाई हो, अब आपके पास लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड ऐप है। और इस ऐप में की सारे दूसरे नए फ़ीचर के साथ ही व्हाट्सऐप वीडियो कॉल सपोर्ट मौज़ूद है।

व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के बारे में आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट के जरिए हमें बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Video Calling, WhatsApp Video Call
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »