WhatsApp Upcoming Feature: स्टेटस अपडेट को सीधा Instagram पर कर सकेंगे शेयर!

WhatsApp एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिससे Meta के सभी प्लेटफॉर्म के बीच मीडिया शेयरिंग आसान और फास्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 21:06 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Beta वर्जन 2.23.25.20 पर देखा गया नया फीचर
  • Instagram पर सीधा शेयर कर सकते हैं WhatsApp स्टेटस
  • डिफॉल्ट रूप से डिसेबल आएगा नया फीचर
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने के लिए समय के साथ नए फीचर्स को जोड़ता रहता है। ऐसे कई फीचर्स हैं, जो वर्तमान में डेवलपमेंट स्टेज पर हैं और कई फीचर्स को बीटा वर्जन के जरिए टेस्ट किया जा रहा है। अब, लेटेस्ट बीटा वर्जन पर एक नया फीचर देखा गया है, जो कथित तौर पर WhatsApp यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट को सीधा इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर करने की सुविधा देता है। फिलहाल फीचर टेस्टिंग फेज से गुजर रहा है और केवल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp फीचर्स ट्रैकर WABteaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिससे Meta के सभी प्लेटफॉर्म के बीच मीडिया शेयरिंग आसान और फास्ट हो जाएगी। इस फीचर को Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.23.25.20 पर देखा गया है। जल्द यूजर्स अपने व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट को सीधा Instagram पर शेयर कर सकेंगे। फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज से गुजर रहा है। रिपोर्ट बताती है कि व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम के साथ इंटिग्रेशन करने के लिए अपनी शेयरिंग फंक्शनैलिटी को बढ़ा रहा है, जिसे अपकमिंग अपडेट में रोलआउट किया जाएगा। 
Advertisement
 

Photo Credit: WaBetaInfo


यदि यूजर्स अपने व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर करना चाहते हैं तो उन्हें इस क्रॉस-पोस्टिंग ऑप्शन को पहले इनेबल करना होगा, क्योंकि यह शुरू में निष्क्रिय रहेगा। अच्छी बात यह होगी कि यूजर्स इस ऑप्शन को कभी भी डिसेबल कर सकेंगे और साथ ही इसके जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए स्टेटस की ऑडियंस को कंट्रोल कर सकेंगे।

बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में एक नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट करना शुरू किया था। इससे यूजर्स को उनकी चैट में शेयर किए गए लिंक के प्राइवसी लेवल चुनने में मदद मिलती है। पिछले हफ्ते इसे कुछ बीटा टेस्टिंग अकाउंट्स पर देखा गया था। कहा जा रहा है कि वॉट्सऐप ऐप के अंदर एक नया वीडियो व्यू फीचर भी तैयार कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी लिंक्ड डिवाइस के लिए लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रही है और इसके आगामी अपडेट में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.