व्हाट्सऐप यूज़र हर दिन करते हैं 10 करोड़ कॉल

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 जून 2016 11:24 IST
दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने वॉयस कॉलिंग फ़ीचर की शुरुआत पिछले साल की थी। वॉयस कॉलिंग फ़ीचर को सबसे पहले एंड्रॉयड यूज़र के लिए रिलीज किया गया था। इसके बाद यह फ़ीचर आईओएस, ब्लैकबेरी और विंडोज फोन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया। फेसबुक की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने गुरुवार को दावा किया कि हर दिन यूज़र 10 करोड़ व्हाट्सऐप कॉल कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि व्हाट्सऐप की वॉयस कॉलिंग सेवा बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए व्हाट्सऐप अपने यूज़र से कोई रकम नहीं लेती। स्काइप और वाइबर जैसे अन्य ऐप्स की तरह व्हाट्सऐप वॉयस कॉलिंग फ़ीचर भी कॉल के लिए डेटा कनेक्शन का इस्तेमाल करता है। इसके लिए यूज़र के हैंडसेट में वाई-फाई कनेक्शन या मोबाइल डेटा होना अनिवार्य है। हालांकि, आपको इंटरनेट प्लान के आधार पर डेटा इस्तेमाल करने की कीमत चुकानी पड़ सकती है। आपको बता दें कि इस मैसेजिंग सर्विस ने फरवरी में 100 करोड़ यूज़र होने का दावा किया था।
 

व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "एक साल से ज्यादा वक्त से लोगों ने अपने दोस्तों या परिवार वालों से बात करने के लिए व्हाट्सऐप कॉलिंग का इस्तेमाल किया है। संपर्क में बने रहने का यह एक बेहतरीन तरीका है, ख़ासकर जब दोनों यूज़र अलग-अलग देशों में रह रहे हों। आज की तारीख में व्हाट्सऐप के जरिए हर दिन 10 करोड़ वॉयस कॉल किए जा रहे हैं, यानी हर एक सेकेंड में 1,100 फोन कॉल।"

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.