WhatsApp ने तोड़ी चुप्पी! Username फीचर पर उठे सवालों का एक-एक कर दिया जवाब

WhatsApp ने X पर पोस्ट कर Username फीचर को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर ऑप्शनल होगा और फ्रॉड रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 12:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने Username फीचर पर दी आधिकारिक सफाई
  • कंपनी ने फ्रॉड रोकने के लिए बताए कई सेफ्टी फीचर्स
  • Username फीचर पूरी तरह ऑप्शनल रहेगा

Username फीचर पूरी तरह ऑप्शनल रहेगा

Photo Credit: Reuters

WhatsApp के नए Username फीचर को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार प्राइवेसी, फर्जी अकाउंट और साइबर फ्रॉड की आशंकाएं जताई जा रही हैं। भारत में इस फीचर को लेकर सरकार के स्तर पर भी कानूनी विकल्पों पर विचार किए जाने की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच WhatsApp ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर इन सभी सवालों का जवाब दिया है। कंपनी का कहना है कि Username फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी बनी रहे।

WhatsApp ने X पर अपने एक पोस्ट में साफ किया कि Username बनाना किसी के लिए जरूरी नहीं होगा। यूजर चाहें तो सिर्फ मोबाइल नंबर के साथ पहले की तरह ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि Username रिजर्वेशन इसलिए पहले शुरू किया गया है ताकि फीचर लॉन्च होने तक यूजर्स अपनी पसंद का Username सुरक्षित कर सकें। कंपनी के कुछ FAQs शेयर किए, जो इस प्रकार हैं;

Advertisement

1. क्या Username बनाना जरूरी होगा?

WhatsApp ने कहा कि नहीं। Username पूरी तरह ऑप्शनल होगा। अगर कोई यूजर इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो वह बिना Username के भी WhatsApp चला सकेगा।

2. पसंद का Username क्यों नहीं मिल रहा?

कंपनी के मुताबिक इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। अगर वही Username पहले से किसी Instagram या Facebook अकाउंट का है, तो वह उसके मालिक के लिए रिजर्व रहेगा। इसके अलावा मशहूर हस्तियों, सरकारी संस्थाओं, Meta Verified अकाउंट्स और सार्वजनिक हस्तियों के नाम भी पहले से सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उनका गलत इस्तेमाल न कर सके।

Advertisement

3. कोई मेरे जैसा Username बनाकर फ्रॉड करेगा तो?

WhatsApp का कहना है कि Username के जरिए मैसेजिंग अभी शुरू नहीं हुई है। जब यह फीचर लॉन्च होगा, तब किसी नए व्यक्ति का पहला मैसेज आने पर यूजर को Country of Origin और सुरक्षा चेतावनी दिखाई जाएगी। कंपनी ने यह भी कहा कि वह ब्लॉक और रिपोर्ट सिस्टम की लगातार निगरानी करेगी और स्कैमर्स के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

4. क्या कोई भी Username जानकर मैसेज कर सकेगा?

कंपनी ने बताया कि जैसे WhatsApp पर फोन नंबर सर्च नहीं किया जा सकता, वैसे ही Username भी सर्च नहीं किया जा सकेगा। यानी कोई भी व्यक्ति सिर्फ अनुमान लगाकर आपको आसानी से मैसेज नहीं भेज पाएगा।

Advertisement

5. Username Key क्या है?

WhatsApp ने बताया कि यूजर्स को एक अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर Username Key भी मिलेगा। इसे ऑन करने के बाद किसी नए व्यक्ति को आपसे संपर्क करने के लिए सिर्फ Username नहीं, बल्कि Username Key की भी जरूरत होगी। जरूरत पड़ने पर यूजर इस Key को बदल भी सकेंगे।

Advertisement

6. क्या Facebook या Instagram अकाउंट लिंक करना जरूरी होगा?

कंपनी ने कहा कि अगर कोई यूजर अपने Instagram या Facebook वाला Username ही WhatsApp पर चाहता है, तभी उसे अकाउंट लिंक करना होगा। इसके बाद चाहे तो वह अकाउंट अनलिंक भी कर सकता है। अगर अलग Username रखना चाहते हैं, तो लिंक करने की जरूरत नहीं होगी।

7. क्या बाद में Username बदला जा सकेगा?

WhatsApp ने साफ किया कि यूजर भविष्य में अपना Username बदल सकेंगे। हालांकि, नया Username तभी मिलेगा, जब वह पहले से किसी और ने रिजर्व न किया हो।

Advertisement

कंपनी ने अपने पोस्ट के आखिर में यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मशहूर लोगों के Username रिजर्व कर लिए हैं, लेकिन यह सही नहीं है। WhatsApp के मुताबिक, सार्वजनिक हस्तियों, सरकारी संस्थाओं और Meta Verified अकाउंट्स से जुड़े Username केवल उनके असली मालिक ही रिजर्व कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि वह यूजर्स के रेस्पॉन्स सुन रही है और इसी वजह से फीचर को इस साल के आखिर में रोलआउट करने से पहले सभी जरूरी सेफ्टी सॉल्यूशन्स पर काम कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.